विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who Is Ruchika Rathore: कौन है Triggered Insaan की पत्नी रुचिका ? देवर अभिषेक मल्हान से कम नहीं है फैन फॉलोइंग

Published: Wed, 11 Jun 2025 10:50 AM (IST)

सोशल मीडिया स्टार फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई और ट्रिगर इंसान के नाम से फेमस यूट्यूबर निश्चय ...और पढ़ें

कौन हैं ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका राठौर/ Photo Credit- Instagram
कौन हैं ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका राठौर/ Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. कौन हैं निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका राठौर?
  2. अभिषेक मल्हान की भाभी हैं सोशल मीडिया स्टार
  3. कमाई में पति निश्चय मल्हान से नहीं है कम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक मल्हान के घर एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। पहले उन्होंने बैटलग्राउंड का सीजन 1 जीता और अब उनके घर शहनाई बजी। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Youtuber फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई निश्चय मल्हान (Triggered Insaan) से 9 जून को शादी हुई। 

उनकी शादी रुचिका राठौर से हुई। निश्चय और रुचिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है। निश्चय मल्हान एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रुचिका राठौर कौन हैं, क्या करती हैं और किस वजह से देवर फुकरा इंसान की तरह इतनी फेमस हैं, चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी हर एक डिटेल इस आर्टिकल में: 

कौन हैं निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका राठौर? 

निश्चय मल्हान और रुचिका ने हिमाचल प्रदेश के ITC होटल, तवलीन में शादी की। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। अपने फेवरेट यूट्यूबर को फैंस शादी की शुभकामनाएं तो दे ही रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ये जानने के लिए भी बेताब हैं कि आखिर रुचिका राठौर करती क्या हैं, इस सवाल का जवाब भी अब हम आपको देने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'वो तुझे जानता भी कहां...' अभिषेक मल्हान ने उड़ाई राहुल वैद्य की खिल्ली, करियर को लेकर दे दी ऐसी सलाह

रुचिका राठौर पति ट्रिगर इंसान की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, लेकिन इसी के साथ-साथ वह वीडियो एडिटर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े व्लॉग्स और कंटेंट पोस्ट करती हैं। 1999 में उत्तर प्रदेश में जन्मीं रुचिका इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्हें टोटल 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Triggered Insaan wife ruchika rathore

Photo Credit- Instagram

कैसे हुई थी निश्चय और रुचिका की मुलाकात?

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वालीं रुचिका पिछले काफी सालों से दिल्ली में हैं, उन्होंने अपना कॉलेज वहीं से किया है। दोनों की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दौरान हुई थी, जहां उनकी दोस्ती हुई और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया। खास बात ये है कि रुचिका राठौर अभिषेक मल्हान और निश्चय की मां डिंपल मल्हान का यूट्यूब चैनल भी संभालती थीं। दोनों ने साल 2024 में सगाई कर ली थी। 

Triggered Insaan wife ruchika rathore

Photo Credit- Instagram

आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान भले ही बिग बॉस (Bigg Boss) में आने के बाद फेमस हुए हों, लेकिन उनके भाई निश्चय बिना लाइमलाइट में रहे भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर ट्रिगर इंसान के 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा प्रशंसकों की लिस्ट हैं। रुचिका राठौर भी काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं, जिसकी एक झलक आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Battleground Winner: बैटलग्राउंड सीजन 1 को मिल गया विनर, दिल्ली की धाकड़ छोरी बनी चैंपियन