विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TV पर छाने को तैयार रणवीर सिंह की Dhurandhar: The Revenge, कब और किस चैनल पर देखें स्पाई थ्रिलर?

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:41 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' टेलीविजन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

टीवी पर पहली बार होगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रीमियर

टीवी पर पहली बार होगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रीमियर

HighLights

  1. टीवी पर पहली बार होगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रीमियर

  2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

  3. 19 मार्च को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' 2026 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड्स

'दंगल' के बाद यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी। इसने 1852 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन किया। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होने के बाद इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई। यह 5 जून को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मुरीद हुए सलमान खान, रणबीर-रणवीर की तुलना पर बोला कुछ ऐसा; बयान सुन फैंस हो जाएंगे शॉक्ड

टीवी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

अब फाइनली फिल्म TV पर दस्तक देने जा रही है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली टेलीविजन प्रीमियर की डेट और टाइम अनाउंस किया है। उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का एक शानदार वीडियो शेयर किया और इसके टेलीविजन प्रीमियर की रिलीज डेट और टाइम अनाउंस किया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

'धुरंधर: द रिवेंज' 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टारगोल्ड पर रिलीज होगी। रणवीर ने डेट और टाइम अनाउंस करते हुए कैप्शन लिखा, 'टेलीविजन पर पहली बार'।

धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) दो पार्ट में बनी। इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छापे। वहीं दूसरे पार्ट को मार्च में रिलीज किया गया। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।

इसकी कहानी एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट की है, जो कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में पैठ बनाए रखता है, साथ ही 26/11 हमलों का बदला लेता है और बड़े खतरों का सामना करता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी भारतीय इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी के ईर्दगिर्द घूमती है, जो कराची के लियारी अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी के रूप में काम करता है। गैंगस्टर रहमान डकैत को खत्म करने के बाद हमजा ISI के बड़े आतंकी गिरोह और उन लोगों को निशाना बनाता है जो 26/11 के हमलों और नोटबंदी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होते हैं।

यह कहानी पंजाब में जसकीरत के शुरुआती जीवन की गहराई में जाती है और बताती है कि आखिर जसकीरत सिंह जस्सी 'हमजा' क्यों बना?

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की 'यलीना' को मिल गई बड़ी फिल्म, Ram Charan की अपकमिंग थ्रिलर में लीड रोल निभाएंगी सारा अर्जुन?