विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha 2024: 'रामायण' से 'महाभारत' तक, जब एक्टिंग के बाद राजनीति के मैदान में कूदे टीवी सितारे

Published: Fri, 05 Apr 2024 09:35 AM (IST)

मनोरंजन और राजनीति का नाता काफी गहरा और पुराना है। एक तरफ जहां बॉलीवुड में पॉलिटिक्स पर फिल्में बनती रही ...और पढ़ें

Lok Sabha 2024: इन टीवी सितारों ने राजनीति में आजमाई किस्मत / फोटो- Dainik Jagran
Lok Sabha 2024: इन टीवी सितारों ने राजनीति में आजमाई किस्मत / फोटो- Dainik Jagran

HighLights

  1. एक्टिंग के बाद राजनीति में उतरे ये टीवी सितारे
  2. अरुण गोविल से शिल्पा शिंदे तक टीवी एक्टर्स ने राजनीति में आजमाई किस्मत
  3. इन 9 टीवी सितारों ने एक्टिंग के अलावा की राजनीति

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल कई सितारों ने राजनीति का हाथ थामा है। कंगना रनोट से लेकर बड़े-बड़े सितारे अलग-अलग क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रामानंद सागर की 'रामायण' में श्रीराम का किरदार अदा करके घर-घर में लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी अपने शहर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे।

वैसे सिर्फ बॉलीवुड सितारों का ही राजनीति में बोलबाला नहीं रहा है, बल्कि अरुण गोविल से पहले टेलीविजन के ऐसे कई कलाकार हैं, जो एक्टिंग के बाद पॉलिटिक्स की दुनिया में शामिल हुए। टेलीविजन के कई सितारों को एक्टिंग की तरह ही राजनीति के फील्ड में भी बड़ी सफलता मिली।

हालांकि, कुछ टीवी स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्हें राजनीति रास नहीं आई और उन्होंने जल्द ही पॉलिटिक्स की दुनिया को अलविदा कह दिया। चलिए देखते हैं, इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अभिनय के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। -

अरुण गोविल

एक किरदार और लाखों लोगों का प्यार। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली 'रामायण' में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार अदा किया था। उनका ये शो भले ही डेढ़ साल टीवी पर ऑनएयर हुआ हो, लेकिन आज भी उनके द्वारा निभाया गया श्रीराम का किरदार लोगों के दिलों में जिंदा है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha 2024: 'गुड्डी' से 'ड्रीमगर्ल' तक, फिल्मों के बाद इन अभिनेत्रियों ने सियासत में भी छुआ आसमान

अरुण गोविल अब मनोरंजन के क्षेत्र से निकलकर राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वह भारतीय जनता पार्टी ( BJP) में शामिल होकर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। ताजा खबरों के अनुसार, अरुण गोविल ने भाजपा प्रत्याशी कै तौर पर मेरठ से नामांकन दाखिल कर दिया है।

दीपिका चिखलिया

अरुण गोविल से पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में ही माता सीता का किरदार अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अपने सफल एक्टिंग करियर के बाद राजनीति का रुख किया था। 1991 में वह भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बड़ौदा से लोकसभा सांसद बनी थीं।

रूपा गांगुली

बी आर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा करने वालीं रूपा गांगुली ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। एक्टिंग के बाद साल 2015 में रूपा गांगुली ने राजनीति का रुख किया और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

साल 2016 में एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा (उत्तर) से चुनाव लड़ा, लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला से हार गयीं। साल 2016 में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट से रूपा गांगुली को राज्यसभा सांसद बनाया गया।

स्मृति ईरानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी, टेलीविजन के सफल और यादगार शोज में से एक हैं। स्मृति ईरानी का 'तुलसी' का किरदार आज भी लोगों को याद हैं। जितनी यादगार स्मृति ईरानी की अभिनय की जर्नी रही है, उतना ही शानदार उनका राजनीतिक सफर भी है।

साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वालीं स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। वह फिलहाल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले स्मृति ईरानी 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा सांसद रही हैं।

अर्शी खान

बिग बॉस सीजन 11 में आईं अर्शी खान को सलमान खान के शो ने काफी पहचान दिलाई थी। अर्शी खान ने साल 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

शिल्पा शिंदे

'भाबी जी घर पर हैं' की ऑरिजिन ‘भाभी’ शिल्पा शिंदे टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। टेलीविजन में एक सफल पारी खेलने के बाद शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस का हाथ थामा था। जब शिल्पा ने राजनीति में एंट्री की थी, तो उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी।

हालांकि, बाद में उन्होंने खुद वजह बताते हुए कहा था कि उन्होंने जिस वजह से राजनीति ज्वाइन की थी, वह नहीं हो पाया, इसलिए उन्होंने फिलहाल राजनीति से दूरी बनाई है।

दारा सिंह

रामानंद सागर की 'रामायण' से कई सितारों ने राजनीति में एंट्री की थी। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया के अलावा राजनीति ज्वाइन करने वालों की लिस्ट में एक नाम दारा सिंह का भी था, जिन्होंने साल 1998 में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा था और वह पहले स्पोर्ट्सपर्सन थे, जिन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था।

2003 से लेकर 2009 तक वह सांसद रहे। दारा सिंह जाट महासभा के अध्यक्ष भी थे। दारा सिंह ने रामायण में महाबली हनुमान की भूमिका अदा की थी।

अरविंद त्रिवेदी

रामायण में 'रावण' का किरदार अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। वह अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया और दारा सिंह की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और 1991-1996 के दौरान गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

गजेन्द्र चौहान

महाभारत में 'युधिष्ठिर' का किरदार अदा करने वाले गजेन्द्र चौहान ने साल 2004 में राजनीति में एंट्री ली थी। वह भारतीय जनता पार्टी के मेंबर बने थे। कल्चर के लिए राष्ट्रीय संयोजक के रूप में उनका कार्यकाल लंबा रहा।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में, सितारे भी उतरे हैं मैदान में