Move to Jagran APP

'बालों में गजरा, आंखों में काजल...', 'रामायण' की 'सीता' का मनमोहक रूप देख यूजर बोले- नजर उतार लो अपनी...

दीपिका चिखलिया को आज भी काफी पसंद की जाती हैं। शो शुरू के साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 01:30 PM (IST)
'बालों में गजरा, आंखों में काजल...', 'रामायण' की 'सीता' का मनमोहक रूप देख यूजर बोले- नजर उतार लो अपनी...
Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के फेमस धार्मिकि सीरियल 'रामायण' में लॉकडाउन में फिर से पुन:प्रसारण के साथ ही चर्चा में आ गया है। इस शो के साथ इसके हर किरदार को एक बार फिर से लाइम लाइट में आने का मौका मिला। शो में 'सीता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी काफी पसंद की जाती हैं। शो शुरू के साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नजर नहीं थक रहे हैं। यहां देखें दीपिका की तस्वीरें...

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद ही खास तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दीपिका का लुक देख आप भी उनकी सादगी के दीवाने हो जाएंगे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने यलो कलर की खूबसूरत सी बनारसी साड़ी पहनी है। साथ ही उन्होंने अपने बालों में गजरा और आंखों में काजल लगा रखा है। वहीं दीपिका ने गले में एक प्यारा सा गोल्डन कलर कर नेक पीस पहना हुआ है। दीपिका की ये फोटो उनके वैनिटी वैन में ली गई है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'वे फूल स्वर्ग की तरह महकते थे, यही कारण है कि यह फैशन ट्रेंड इतना लोकप्रिय था …. मुझे अपने जवाब दें मेरी कहानी पर सही डाल देंगे।'

दीपिका की इस तस्वीर को अबतक हजारों यूजर लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर ने लिखा, 'आप चांद का टुकड़ा लग रहीं हैं, काला टीका लगा लीजिए मां।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप साड़ी में सुंदर लग रही हैं।' वहीं एक ने ​लिखा, 'नजर उतार ​लीजिए..।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.