विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan की सीता दीपिका चिखलिया की बेटी खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात, तस्वीरें देख लोगों ने कहा 'मां की कार्बन कॉपी'

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 05:16 PM (IST)

बात दें कि रामायण सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी उतना ही प्यार ​दिया जाता है जितना शो ...और पढ़ें

Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के फेमस धार्मिक शो 'रामायण' एक मात्र ऐसा टीवी शो रहा है, जिसे साल दर साल बीत जाने के बाद भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो को ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों ने भी घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इस के कलाकार आज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी फैंस बेहद प्यार करते हैं। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस भी अपनी ऑन स्क्रीन सीता मईया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की चाहत रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको दीपिका की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। दीपिका की बेटी खूबसूरती में अपनी मां को भी मात देती है।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका ​​चिखलिया की दो बेटियां हैं। पहली बेटी का नमा निधि टोपीवाला और दूसरी का नाम जूही टोपीवाला है। आज हम आपको उनकी बड़ी बेटी निधि टोपीवाला के बारे में बताने जा रहे हैं। निधि ​भले ही एक बेहतरीन अदाकारा की बेटी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर नहीं चुना। निधि पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। निधि के लुक की बात करें तो वो दिखने में ​बेहद ही खूबसूरत हैं। निधि बेहद ग्लैमरस हैं। वहीं पहली नजर में निधि को देखते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप उनकी मां दीपिका को देख रहे हैं। निधि का फेस काफी हद तक उनकी मां से मिलता है। निधि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मेकअप के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस भी निधि के इन पोस्ट को फैंस न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि इस पर कमेंट कर उनके काम की तारीफ भी करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

आपको बता दें कि हाल ही में निधि का जन्मदिन था। इस खास मोके पर उनकी मां यानी दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने भी निधि को जन्मदिन की ढेरों बधाईंयां दी थीं।