यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रामायण' के 'भरत' की मौत 40 की उम्र में हुई थी इस गंभीर बीमारी से, पहले ऑफर हुआ था ये रोल
महाराष्ट्रे के नागपुर में जन्मे संजय एक एयरफोर्स पायलट बनाना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं चाहता था। इसके ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन में शुरू हुए दूरदर्शन पर कई सीरियल को लेकर दर्शकों में एकबार फिर से क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन जो सीरियल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं वो है 'रामायण'। शो शुरू होने के साथ ही इनके कैरेक्टर पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। दर्शक धार्मिक शो से जुड़े इन कैरेक्टरर्स के बारे में जानना चाहते है। वहीं 'रामायण' के कई किरदारों के बारे में लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन आज हम आपको राम के प्रिय भाई 'भरत' के बारे में बताने जा रहे हैं। 'रामायण' में भरत का किरदार एक्टर संजय जोग ने निभाया था। संजय अब इस दुनिया में नहीं हैं। संजय की मौत काफी दर्दनाक रही थी।
'रामायण' में भरत का किरदार निभाकर खुद को हमेशा के लिए अमर कर देने वाले एक्टर संजय की मौत एक गंभीर बीमारी के चलते हुई थी। संजय जोग का निधन 40 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनकी मौत का कारण उनका लीवर फेल होना था। भरत के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुके संजय जोग के फैंस को उनके निधन की खबर ने हिलाकर रख दिया था। संयज की मौत 27 नवंबर, 1995 को लिवर फेल होने की वजह से हुई थी। .jpg)
आपको बात दें कि महाराष्ट्रे के नागपुर में जन्मे संजय एक एयरफोर्स पायलट बनाना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं चाहता था। इसके बाद संजय ने मुंबई के एक स्टूडियो से एक्टिंग का कोर्स किया था। उन्होंने 1976 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सिपला' से स्क्रीन पर डेब्यू किया था। ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसके बाद संजय ने नागपुर वापस आकर खेती शुरु कर दी लेकिन इसी दौरान उनकी किस्मत पलटी और उन्हें मराठी फिल्म 'जिद' में लीड रोल का ऑफर मिला। संयज की ये फिल्म हिट साबित हुई और रातोंरात वह इंडस्ट्री में छा गए। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'अपना घर' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के देखा गया।
आपको बता दें कि संजय को पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का रोल मिला था। लेकिन उनहोंने उसे करने से इनकार कर दिया था। फिर बाद में उन्होंने खुद 'रामायण' में काम करने की अपनी इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें भरत का किरदार मिला।
