विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरपोर्ट पर 'रामायण के राम' को देख जागी श्रद्धा, अरुण गोविल ने शेयर किया वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 01 Nov 2022 09:35 AM (IST)

इस धारावाहिक में काम करने वाले हर कैरेक्टर को दर्शक सिर आंखों पर बिठाते हैं। वहीं अगर बात रामायण में ...और पढ़ें

Photo Credit : Arun Govil Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Arun Govil Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक रामायण से आज भी लोग भावात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। इस शो के लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इस धारावाहिक में काम करने वाले हर कैरेक्टर को दर्शक आज भी सिर आंखों पर बैठाते हैं। वहीं अगर बात 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल की करें तो आज भी लोग उन्हें भगवान की तरह ही मानते हैं। इसी बीच अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धर्म की हद से परे हैं इस शो की दीवानगी

राम यानी अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरुण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही अरुण एयरपोर्ट पर बाहर निकले उन्हें देखकर कई फैंस ने घेर लिया। वहीं अरुण गोविल को देखकर एक मुस्लिम फैमिली भी काफी एक्साइटेड दिखी। जैसे ही अरुण को देखा पूरा परिवार काफी खुश हो गया है और उनके साथ सेल्फी ली। वही न सिर्फ फैन बल्कि खुद अरुण भी काफी खुश नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

वीडियो के साथ लिखा ऐसा कैप्शन

अरुण गोविल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। वीडियो के साथ अरुण ने लिखा, 'प्रभु श्री राम का प्रभाव देखिए, धर्म की हद से परे, ये भाव देखिए।' सइ वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने एक्टर की जमकर तारीफ की। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैंने राम भगवान को तो कभी नहीं देखा पर आप में ही मैंने मेरे श्री राम जी देख लिए जय सिया राम।' वहीं एक लिखता है, 'हमारे परिवार के भाग्य में भी हो आपसे मुलाकात करने का। जय श्री राम।'