Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी का नया लुक देख फैंस हुए हैरान, कहा- गजब कर लियो हो आप तो..
सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सुनील का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है।
नई दिल्ली,जेएनएन। रामानंद सागर का फेमस सीरियल 'रामायण' ने आज भी घर-घर में लोकप्रीय है। पिछले साल लॉकडाउन में शुरू हुए इस सीरियल को एक बार फिर से इस साल लॉकडाउन में शुरू किया गया है। 'रामायण' ने टीआरपी के अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'रामायण' शुरू होने के बाद इस शो के सभी स्टारकास्ट एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं। रामायण में रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए सुनील लहरी शो के दुबारा शुरू होने के बाद सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हो गये हैं। ख़ासकर, इंस्टाग्राम पर सुनील अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सुनील ने अपनो बदले लुक की तस्वीर की थी। जिसे देखकर उनके फैंस हैरान थे। वहीं अब एक बार फिर उनका एक लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आया है।
View this post on Instagram
दरअसल, सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सुनील का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और बाल भी बड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनील ने कैप्शन में लिखा, 'आज कोई कैप्शन नहीं ट्रैवल कर रहा हूं बस इतना ही कहूंगा धन्यवाद और आप सभी को प्यार... मुझे सपोर्ट देने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए, मेरा सम्मान करने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मेरे डेढ़ लाख इंस्टाग्राम फैमिली।'
सुनील लहरी के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके बदले लुक को देखकर कई फैंस हैरान भी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे लक्ष्मण भईया लुक की गजब कर लिये हो आप तो। जय श्री राम।' तो वहीं एक लिखता है, 'लक्ष्मण जी का नया अवतार।' एक ने तो उनके इस रूप को देखकर कहा, 'आपकी तबियत तो ठीक है ना।' वहीं एक ने पूछा, 'ये किसी रोल का लुक है क्या?'