'रामायण की सीता' ने बालकनी में दिया ऐसा पोज, तस्वीर देख यूजर ने कहा- 'आपकी हिम्मत कैसे हुई...'
शो में सीता के किरदार को निभाने वाली दीपिका चिखलिया एक्टिंग ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही फैंस के बीच अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर उन्हें अपने मॉडर्न अवतार से हैरान करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का मशहूर धार्मिक टीवी सीरियल 'रामायण' ने अपने आप में एक अलग ही इतिहास रचा है। इस शो को आज भी दर्शक दिलों जान से पसंद करते हैं। वहीं, 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इस रोल को अमर कर दिया। शो में सीता के किरदार को निभाने वाली दीपिका एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही फैंस के बीच अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर उन्हें अपने मॉडर्न अवतार से हैरान करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से दीपिका की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह ही बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
दीपिका चिखलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह एक बार फिर से मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि दीपिका बालकनी में खड़ी हैं। इस दौरान एक तस्वीर में उनका फेस नहीं, बल्कि बैक नजर आ रहा है और वह अपने हाथ को ऊपर की तरफ उठाकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह पलटते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाजरी कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इन दोनों ही तस्वीरों में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल पर फैंस हमेशा ही तरह ही फिदा होते दिख रहे हैं। दीपिका के तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको कोई हक नहीं है कि आप इतने प्यारे दिखें ..आपकी हिम्मत कैसे हुई?
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 'रामायण' में सीता माता के किरदार के अलावा दीपिका 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', ‘दादा-दादी की कहानी', 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे कई सीरियल के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन चुकी हैं। वहीं अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।