विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद Ram Kapoor का नया सरप्राइज, इस बार खरीदी करोड़ों की चमचमाती Lamborghini

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 16 Jun 2025 09:00 AM (GMT+05:30)

टीवी स्टार Ram Kapoor ने फैंस को चौंकाते हुए करोड़ों की शानदार हाइब्रिड SUV खरीदी है। उनकी इस लग्जरी कार ...और पढ़ें

स्टाइलिश अंदाज के बाद राम कपूर की नई चमक (Photo Credit- Instagram)
स्टाइलिश अंदाज के बाद राम कपूर की नई चमक (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. स्टाइलिश अंदाज के बाद राम कपूर की नई चमक
  2. अब एक्टर ने खरीदी लग्जरी लैम्बोर्गिनी Urus
  3. कार की कीमत जान खुली रह जाएंगी आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी स्टार राम कपूर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही लाइमलाइट में है। हर कोई बस एक्टर की तारीफ कर रहा है। जल्द ही वो स्क्रीन पर भी वपासी कर रहे हैं। इस बीच वो अपनी शानदार कार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। राम कपूर पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 5.21 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-लग्जरी हाइब्रिड SUV खरीदी है।

यह कार उनकी पहले से ही शानदार कार कलेक्शन में नया इजाफा है। सोशल मीडिया पर राम की इस कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए, इस खबर की पूरी डिटेल जानते हैं।

राम कपूर की नई लग्जरी कार

राम कपूर ने हाल ही में एक अल्ट्रा-लग्जरी कार, लैंबॉर्गिनी उरुस SE, खरीदी है, जिसकी कीमत 5.21 करोड़ रुपये है। इस हाइब्रिड SUV की शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये है, लेकिन राम ने इसे खास कस्टमाइजेशन के साथ लिया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में राम को डीलरशिप पर कार की डिलीवरी लेते और इसके साथ पोज़ देते देखा गया।

Photo Credit- Instagram

उन्होंने इस कार को स्टाइलिश वर्डे गिया (Verde Gea) रंग में चुना, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। एक वीडियो में राम डीलरशिप स्टाफ से बात करते और कार के ड्राइवर सीट पर बैठकर इसका लुत्फ उठाते दिखे।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर Reem Shaikh का रिएक्शन देख भड़के फिल्ममेकर, अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर दिया जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

राम कपूर की इस नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। फैंस उनकी इस उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा, "राम कपूर की नई लैंबॉर्गिनी उरुस SE देखकर मजा आ गया। उनके नए लुक के साथ ये कार परफेक्ट है!"

View this post on Instagram

A post shared by Car Crazy India® (@carcrazy.india)

एक अन्य पोस्ट में लिखा, "राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी ने 4.57 करोड़ की इस लग्जरी कार को अपने कलेक्शन में शामिल किया।" यह कार अपनी रेयर कस्टमाइजेशन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।

राम कपूर का करियर

राम कपूर टीवी और बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कस्सम से, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे टीवी सीरियल्स से घर-घर में पहचान बनाई। बॉलीवुड में उनकी फिल्में जैसे उड़ान, एजेंट विनोद, और लवयात्री को भी खूब पसंद किया गया। हाल ही में वह अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर भी चर्चा में थे। फैंस ने उनकी मेहनत और नए लुक की तारीफ की, और अब इस नई कार ने उनके स्टाइल को और चमका दिया है।

राम कपूर को लग्जरी कारों का शौक पुराना है। उनके पास पहले से ही कई हाई-एंड कारें हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसे ब्रांड शामिल हैं। लैंबॉर्गिनी उरुस SE उनकी कलेक्शन में अब तक की सबसे महंगी और खास कार है। यह हाइब्रिड SUV अपनी स्पीड, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, जो इसे सुपरकारों की दुनिया में अलग बनाती है।

ये भी पढ़ें- Don 3: कियारा आउट होते ही Kriti Sanon का नाम फाइनल? लेडी डॉन की मुस्कान में छिपा बड़ा राज