विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: निकाह के अगले दिन राखी ने शौहर आदिल के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, देखा जा रहा है बार-बार

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 12 Jan 2023 01:25 PM (IST)

निकाह के वक्त राखी ने सफेद और रेड कलर का प्रिंटेड शरारा सूट पहना था। उन्होंने अपने दुपट्टे से सिर ...और पढ़ें

Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Wedding: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत को आखिरकार उनका प्यार मिल ही गया। राखी ने फाइनली अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह कर लिया है। राखी और आदिल ने बुधवार यानी 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबर पर मुहर लगाई। वहीं अब निकाह के अगले ही दिन राखी ने आदिल के साथ अपना एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट कर फैंस को तोहफा दिया है।

निकाह के अगले दिन ही वायरल हुआ राखी का वीडियो

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को राखी ने अपनी शादी के ठीक अगले दिन पोस्ट किया हैं। वीडियो में राखी और उनके शौहर आदिल खान एक साथ नजर आ रहे हैं। मिस्टर और मिसेज खान एक साथ काफी खुश और खूबसूरत दिख रहे हैं। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

ऐसा है दोनों का लुक

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत ने पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत हैवी फ्रिल वाला लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। इस गाउन के साथ राखी ने गले में हैवी नेकलेस पहना है और अपने बालों को ओपन रखा है। वहीं, आदिल फुल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक पैंट शर्ट के साथ ब्लैक कोट कैरी की है। इस वीडियो के साथ राखी ने बेहद खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी शादी से खुश हूं। मैं अपने आदिल को अपने पति की तरह प्यार करती हूं।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों हमेशा एक साथ खुश रहें।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'आप दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे।'