करण मेहरा-निशा रावल के झगड़े के बीच राखी सावंत का वीडियो वायरल, कहा- 4 साल पहले हम साथ में अमेरिका गए थे और....
करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल अपने आपसी झगड़े को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में करण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। करण की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल अपने आपसी झगड़े को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में करण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। करण की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है। दोनों का ये झगड़ा कम होने के बजाया अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। उनके इस झगड़े में उनके दोस्त और स्टार्स भी सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं। कोई निशा का सपोर्ट कर रहा है तो कोई करण का। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रस राखी सावंत ने भी करण और निशा के बारे में अपना रिएक्शन दिया है।
View this post on Instagram
दरअसल, पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है। इस दौरान राखी बता रही हैं कि निशा के बारे में सुनकर वह काफी दुखी हैं। वह कह रही हैं कि ये सब सुनकर उनका शादी से भरोसा उठ चुका है। वहीं इसी बीच राखी के मुंह से ऐसी बात निकल जाती है कि लोगों ने उनके रिएक्शन क मजाक बना दिया है।
वीडियो में आप सुन सकते हैं कि राखी ने कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं, मेरा शादी से भरोसा उठ गया है। हम लोग अमेरिका गए थे चार, पांच साल पहले। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो हर साल करण के लिए करवाचौथ का व्रत करती थी। हाथों में मेहंदी लगाती थी। उनका एक छोटा बच्चा भी है। उसको कितनी चोटें लगी हैं। सिर से खून बह रहा था।'
इसी वीडियो के आखिरी में आप सुन सकते हैं कि राखी सावंत कही हैं, 'पता नहीं बिना मैकअप के मैं कैसी लग रही हूं।' सोशल मीडिया पर अब राखी का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और राखी के इस मैकअप वाली कमेंट का लोग खूब मजाक बना रहे हैं।