Rajeev Sen Charu Asopa Video: झगड़े भूल फिर से करीब आए राजीव-चारू, रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
राजीव अपनी पत्नी चारू असोपा के पास मुंबई पहुंच गए हैं और एक दूसरे के साथ खूबसूरत पर बिता रहे हैं। इन खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस चारू असोपा बीते काफी समय से अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। राजीव सेन और चारू असोपा कई महीनों से अलग रह रहे थे। राजीव जहां दिल्ली में थे, तो वहीं चारू मुंबई में अकेली रह रही थीं। वहीं अब लंबे समय के बाद दोनों एक बार फिर से साथ आ गए हैं। बीते दिनों राजीव अपनी पत्नी चारू असोपा के पास मुंबई पहुंच गए हैं और एक दूसरे के साथ खूबसूरत पर बिता रहे हैं। इन खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इसी दौरान चारू और राजीव का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
राजीव सेन इस वक्त अपनी पत्नी चारू असोपा के पास हैं और उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इसी बीच चारू और राजीव का एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। वहीं राजीव, चारू के माथे पर किस कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Coz i give you all of Me ❤️ @asopacharu #mine 🧿 pic credits @artnest_photography
वहीं दोनों की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से साथ होने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। दोनों के मिलन से फैन्स भी काफी खुश हैं। वहीं यूजर्स उन्हें ऐसे ही प्यार से रहने की सलाह दे रहे हैं।
Photo Credit : Charu Asopa Instagram