Ragini MMS Returns 2 की लीड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता की कोविड-19 से मौत, सेलेब्स ने जताया अफ़सोस
Divya Agarwal ने पापा के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की और लिखा- आप हमेशा मेरे साथ रहोगे। आपसे प्यार करती हूं। आरआईपी। दिव्या की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें हौसला और संवेदनाएं दीं। आर्य बब्बर एली गोनी समेत साथी कलाकारों ने दिव्या का दुख बंटाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई लोगों की ज़िंदगी पटरी से उतरी तो कुछ को दुखद परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मनोरंजन जगत में भी कोविड-19 ने कई लोगों को झटका दिया। अब टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता कोविड-19 के हाथों ज़िंदगी की लड़ाई हार गये। दिव्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसकी सूचना दी।
दिव्या ने पापा के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की और लिखा- आप हमेशा मेरे साथ रहोगे। आपसे प्यार करती हूं। आरआईपी। दिव्या की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें हौसला और संवेदनाएं दीं। आर्य बब्बर, एली गोनी समेत साथी कलाकारों ने दिव्या का दुख बंटाया।
दिव्या के पिता पिछले कुछ वक़्त से बीमार चल रहे थे। उनकी स्थिति हाल ही में काफ़ी बिगड़ गयी। कुछ वक़्त पहले ही दिव्या ने अपने पिता के लिए प्रार्थना करने की गुज़ारिश की थी। दिव्या ने लिखा था- कृपा करो नानक देव जी। मैं सभी से गुज़ारिश करती हूं कि मेरे पिता के लिए शाम को 5 बजे प्रार्थना करें। एक साथ प्रार्थना करने से वाकई में लाभ होगा। मुझे नहीं पता कि कितने विश्वास होते हैं। मैं जानती हूं कि ईश्वर है। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। मैंने सब कुछ करके देख लिया, जो सम्भव था और मैं रुकने वाली नहीं। कृपया प्रार्थना करें।
दिव्या की इस पोस्ट पर भी उन्हें कई दोस्तों और सेलेब्स ने हौसला बंधाया था। दिव्या एमटीवी के शो स्प्लिट्स विला से 2017 में चर्चा में आयी थीं। प्रियांक शर्मा विजेता रहे, जबकि दिव्या रनर अप रही थीं। ऑल्ट बॉलाजी की हॉरर वेब सीरीज़ रागिनी एमएमस- रिटर्न्स के सीज़न 2 में दिव्या ने टाइटल रोल निभाया था। इसके लिए दिव्या को अवॉर्ड भी मिला था।
उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद लीड रोल में थे। 2020 में दिव्या ने वरुण के साथ एस ऑफ़ स्पेस शो होस्ट किया, जो एमटीवी के एस द क्वारंटाइन का स्पिन ऑफ़ है।