Exclusive Interview: एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने 'द्रौपदी' की भूमिका को लेकर रूपा गांगुली से तुलना होने पर कही ये बात
Exclusive Interview इशिता गांगुली ने कहा कि वह रूपा गांगुली की बहुत बड़ी फैन है।
रूपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने जन्मदिन के अवसर पर दैनिक जागरण से बात की हैंl वह शो 'राधाकृष्ण - कृष्णा अर्जुन गाथा' में द्रौपदी की भूमिका निभा रही है। इसके पहले रूपा गांगुली ने महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभा कर इसे अमर कर दिया है। रूपा गांगुली से इशिता गांगुली की तुलना होने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह रूपा गांगुली की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने महाभारत की द्रौपदी की भूमिका को अमर कर दिया है।
इशिता गांगुली के शो में जल्द ही द्रौपदी के स्वयंवर का सीन होने वाला हैl उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते इसे बहुत ही सावधानी पूर्वक शूट किया गया हैl हालांकि भव्यता की कोई कमी नहीं रखी गई हैl इशिता गांगुली इसके अलावा धारावाहिक जग जननी मां वैष्णो देवी में भी नजर आ रही हैंl इसमें उन्होंने मां काली की भूमिका निभाई हैl
इस शो को लेकर भी वह बहुत उत्साहित हैl उनका मानना है कि वह स्वयं कोलकाता से होने के चलते मां काली से बहुत ज्यादा रिलेट कर सकती हैं और मां काली सिर्फ रुद्रावतार की देवी नहीं है बल्कि उनमें वात्सल्य भी कूट कूट कर भरा हुआ हैl इशिता गांगुली ने दैनिक जागरण के दर्शकों के साथ अपना जन्मदिन भी मनायाl इस मौके पर कई दर्शकों और प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी। इशिता गांगुली इसके चलते बहुत खुश हुईl उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशंसकों के लिए एक गाना भी गाया।
साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस लॉक डाउन के दौरान सावधानी बरतने की भी अपीलकीl इशिता गांगुली ने सेट पर शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में भी बतायाl उन्होंने कहा कि सेट पर उन्हें एक घर दिया गया है और मात्र शूट करने के लिए सेट पर जाती हैl अन्यथा सभी जगहों पर आने-जाने के लिए पाबंदी है और हर चीज को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाता हैl