यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मम्मी-पापा बनने वाले हैं युविका चौधरी और Prince Narula? बच्चे को लेकर एक्टर ने दिया ये हिंट
Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादी को 6 साल हो गए हैं। दोनों ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे फेवरेट कपल ...और पढ़ें

HighLights
- प्रिंस नरूला ने बेबी प्लान पर तोड़ी चुप्पी
- युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी पर एक्टर ने कही ये बात
- बिग बॉस में मिले थे प्रिंस और युविका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। यूं तो बिग बॉस में कई जोड़ियां बनी हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद टूट भी गई हैं, लेकिन प्रिंस और नरूला का रिश्ता कम समय के लिए नहीं था। दोनों को सलमान खान के विवादित शो में प्यार हुआ और फिर उन्होंने कभी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनकी केमिस्ट्री लाजवाब रही है। लॉन्ग टाइम डेटिंग के बाद प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बीत गए हैं और उनके चाहने वाले कपल को मम्मी-पापा बनता हुआ देखना चाहते हैं। इस बीच एक्टर ने हाल ही में बेबी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
क्या पापा बनने वाले हैं प्रिंस?
प्रिंस नरूला ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़े कई फैक्ट्स बताए। इस दौरान भारती ने आखिरकार प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में पूछ लिया। भारती ने पूछा, "आपका गोला (बेबी) कब आना है?" इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, "जल्द ही।"
यह भी पढ़ें- TV सेट पर कोई सितारा नहीं लड़ा पाएगा इश्क? 'ये रिश्ता क्या...' के प्रोड्यूसर ने 'नो डेटिंग पॉलिसी' का बताया सच
इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे प्रिंस
प्रिंस नरूला ने आगे बताया कि वह और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन वह इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे क्योंकि वह अपना घर चाहते थे। प्रिंस ने कहा, "वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो। ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं।"
मुंबई में प्रिंस-युविका ने खरीदा घर
प्रिंस और युविका ने कुछ समय पहले ही करोड़ों का घर लिया था। प्रिंस ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि आज उन्हें प्राउड फील होता है कि उन्होंने 5-6 गाड़ियां और घर अपनी मेहनत से खरीदा है। प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज को होस्ट करते हैं। इसके अलावा वह नच बलिये, खतरा खतरा, स्प्लिट्सविला जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।
