विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: 44 की उम्र में पूजा भट्ट ने शराब की लत से पाया था छुटकारा, बोलीं- 'यह मर्द की जागीर है'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 19 Jun 2023 05:51 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में आईं पूजा भट्ट ने पहली बार अपने ...और पढ़ें

Pooja Bhatt quits her addiction to alcohol in Bigg Boss OTT 2. Photo Credit- Instagram
Pooja Bhatt quits her addiction to alcohol in Bigg Boss OTT 2. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: एक्ट्रेस-डायरेक्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT Season 2) की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। पूजा भट्ट ने जितना अपनी फिल्मों से सुर्खियां नहीं बटोरीं, उतना वह विवादों को लेकर चर्चा में रहीं। कहा जाता है कि महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी ने अपना अच्छा-खासा करियर शराब की वजह से बर्बाद कर लिया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने शराब की लत पर चुप्पी तोड़ी है।

शराब की लत पर बोलीं पूजा भट्ट

'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रहीं पूजा भट्ट ने अपनी शराब की लत पर बात की। उन्होंने बताया कि वह शराब की लत से छुटकारा पा रही हैं। 'बिग बॉस' के बीते एपिसोड में पूजा ने साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत में बताया कि वह इस लत को किसी से छुपाना नहीं चाहती हैं। वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि वह कैसे इससे छुटकारा पा रही हैं। उन्होंने कहा-

"मुझे एहसास हुआ कि मुझे शराब की लत लग गई है। इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं दुनिया को अपने लत और इसे छोड़ने के फैसले के बारे में बताना चाहती थी, क्योंकि लत और रिकवरी हिंदुस्तान में मर्द की जागीर है। समाज ने मर्दों को लाइसेंस दे दिया है कि वे शराब की लत और रिकवरी के बारे में बात कर सकते हैं। हालांकि, महिलाएं खुलकर पी नहीं सकती हैं और ना ही खुलकर रिकवर कर सकती हैं। मैं खुल्लम-खुल्ला पीती थी, इसलिए जब मैंने शराब से रिकवरी के बारे में सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि मैं छुपकर इससे छुटकारा क्यों पाऊं।"

51 साल की पूजा भट्ट ने बताया कि लोग उन्हें शराबी कहते थे, लेकिन वह खुद को ठीक होने वाली शराबी कहती हैं। बहरहाल, 44 की उम्र में पूजा ने शराब से निजात पा लिया था। बता दें कि, साइरस ब्रोचा को भी शराब की लत लग गई थी। हालांकि, उन्होंने 46 की उम्र में शराब छोड़ दी थी।

'बिग बॉस ओटीटी 2' से किसकी हुई छुट्टी?

बात करें 'बिग बॉस' की तो रियलिटी शो 17 जून 2023 को जियो सिनेमा पर शुरू हुआ। शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स आए, जिनमें मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, बेबिका धुर्वे, आलिया सिद्दीकी, साइरस ब्रोचा, फलक नाज, जिया शंकर, पुनीत कुमार और अभिषेक मल्हान जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। कॉमेडियन पुनीत कुमार को 24 घंटे के अंदर ही शो से बाहर कर दिया गया।