विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pankhuri Awasthy के ट्विंस बच्चों ने मनाया अपना पहला रक्षाबंधन, एक्ट्रेस ने शेयर भाई-बहन की तस्वीर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 31 Aug 2023 10:54 PM (IST)

Pankhuri Awasthi Twins Photo पंखुड़ी अवस्थी ( Pankhuri Awasthi ) एक महीने पहले मां बनीं थी । उन्होंने 25 जुलाई ...और पढ़ें

Pankhuri Awasthy twin children Raksha Bandhan Photo Credit Instagram
Pankhuri Awasthy twin children Raksha Bandhan Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पंखुड़ी अवस्थी के बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
  2. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बच्चों की तस्वीर
  3. 25 जुलाई को मां बनी थी पंखुड़ी अवस्थी

 नई दिल्ली, जेएनएन। Pankhuri Awasthi Twins: 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को टीवी कपल एक्टर गौतम रोडे और एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपने जुड़वा बच्चों का रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की ।

पंखुड़ी अवस्थी के बच्चों का पहला रक्षाबंधन

पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।  अब एक्ट्रेस  ने अपने  ट्विंस के साथ पहला त्योहार सेलिब्रेट किया है। ऐसे में पंखुड़ी और गौतम रोडे ने इंस्टाग्राम पर जुड़वां बच्चों की एक खूबसूरत फोटो शेयर की । हालांकि फोटो में बच्चों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन वे एथनिक कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे है। कपल ने कैप्शन में लिखा- बेबीज की पहली रक्षाबंधन ।

View this post on Instagram

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam)

सी-सेक्शन से हुई थी एक्ट्रेस की डिलीवरी

एक्ट्रेस ने सी-सेक्शन के चलते दोनों बच्चों को जन्म दिया । हाल ही में उन्होंने अपनी जर्नी का एक वीडियो भी साझा किया था। वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "जब आप रुकते हैं और इस 9 महीने की जर्नी पर पीछे मुड़कर देखते हैं.. टेस्ट करने, स्कैन करने से लेकर प्रक्रियाओं तक और वास्तव में बच्चों को बाहर आते हुए देखने तक... तो यह व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं कि कोई व्यक्ति भगवान के प्रति कितना आभारी है ।"

पांच साल पहले की थी शादी

बता दें कि गौतम और पंखुड़ी के प्यार की शुरुआत 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान पहले दोनों दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने 5 फरवरी 2018 में शादी कर ली। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में 14 साल का फासला है। शादी के पांच साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। अब कपल अपने ट्विंस के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं ।