विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pankhuri Twins Names: जन्माष्टमी के मौके पर पंखुड़ी और गौतम ने बच्चों के नाम का किया खुलासा, शेयर किया वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 07 Sep 2023 08:49 PM (IST)

Pankhuri Awasthy Reveal Twins Names पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) और गौतम रोडे ( Gautam Rode ) ने जन्माष्टमी के शुभ ...और पढ़ें

Pankhuri Awasthy Reveal Twins Names Photo Credit Instagram
Pankhuri Awasthy Reveal Twins Names Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पंखुड़ी अवस्थी ने किया अपने जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा
  2. बेटी का राध्या रोडे और बेटे का नाम रादित्य रोडे रखा नाम
  3. शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बनकर खुश है ये कपल

 नई दिल्ली, जेएनएन। Pankhuri Awasthy Reveal Twins Names: टीवी कपल पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) और गौतम रोडे  (Gautam Rode) एक महीने पहले दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनकर ये कपल बेहद खुश है। पेरेंट्स बनने के करीब डेढ़ महीने बाद गौतम और पंखुड़ी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया है।

जन्माष्टमी कपल ने किया बच्चों के प्यारे नामों का खुलासा किया

3 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जुड़वा बच्चों के नामकरण समारोह की एक झलक दिखाई थी। इस दौरान नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कपल ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नामकरण समारोह का वीडियो शेयर किया है कैप्शन में लिखा,  बेटी का नाम 'राध्या रोडे' और  बेटे का नाम 'रादित्य रोडे' लिखा है।  

उन्होंने अपने नोट में दोनों के नाम का मतलब भी बताया है। कपल ने पहले 'राध्या' का अर्थ बताया जो है वह जो पूजा के योग्य है और यह 'राधा जी' का एक प्यारा नाम भी है। वहीं बेटे "रादित्य का अर्थ है सूर्य। 'रा' प्राचीन मिस्र के सूर्य देवता हैं।  'रा' का संस्कृत में अर्थ है अग्नि और शक्ति। हिंदू कैलेंडर में सूर्य या रवि को रविवार का आधार माना जाता है।


यह भी पढ़ें- Gautam Rode ने वाइफ पंखुड़ी अवस्थी की प्रेग्नेंसी जर्नी का शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- नजर ना लगे

View this post on Instagram

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

कपल ने किया खूब डांस

इस वीडियो की  पंखुड़ी और गौतम अपने परिवार वालों के साथ खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो वह व्हाइट एंड गोल्डन सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गले में हार और मैचिंग झुमके पहने है।

प्यार से इन नाम से पुकारती एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अपने बेटे और बेटी को प्यार से चुग्गा पॉप और छोटू भईया कहती है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में शेयर किए एक पोस्ट में किया था। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी मां अपने नातियों को सीने से लगाए हुए हैं। इसके कैप्शन में पंखुड़ी ने लिखा "ब्लर है लेकिन खूबसूरत तस्वीर.. मेरा चुग्गा पॉप और छोटू भईया अपनी नानी के साथ, जो पूरी प्रेग्नेंसी में मेरी बैकबॉन रही हैं।"

यह भी पढ़ें- Gautam Rode ने वाइफ पंखुड़ी अवस्थी की प्रेग्नेंसी जर्नी का शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- नजर ना लगे