विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक फोटो क्लिक कराने पर Orry को मिलती है मोटी रकम, बिग बॉस 17 में बताया क्यों बुलाया जाता है बी टाउन की पार्टी में

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 27 Nov 2023 05:38 PM (IST)

बिग बॉस 17 से सोशल मीडिया पर इन दिनों ओरी के चर्चे सबसे ज्यादा हैं। लोग उनके बारे में जानने ...और पढ़ें

File Photo of Orry. Photo Credit: Instagram
File Photo of Orry. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. ओरी के बारे में जानने के इच्छुक हुए फैंस
  2. ओरी ने बताया एक फोटो के लिए करते हैं कितना चार्ज
  3. जवाब सुन हैरान हुए सलमान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में एंट्री लेने वाले ओरहान अवात्रमणि उर्फ ओरी (Orry) की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर है। जब से स्टार किड्स के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, तब से फैंस उनके बारे में जानने के इच्छुक रहे हैं। वहीं, 'बिग बॉस 17' में एंट्री लेने के बाद उनके बारे में जानने की इच्छा फैंस की और बढ़ गई है।

हर कोई जानना चाहता है कि सेलिब्रिटी पार्टी अटेंड करने और उनके साथ फोटो क्लिक करने के अलावा ओरी और क्या करते हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि सितारों संग एक क्लिक के लिए उन्हें कितना मिलता है।

एक फोटो के लिए मिलते हैं लाखों

ओरी ने सलमान खान (Salman Khan) के सामने अपनी लिविंग का राज खोला है। उन्होंने बताया कि सेलिब्रिटी पार्टी में वह क्यों आते हैं। ओरी ने कहा, ''मुझे पैसा नहीं मिलता है पार्टी में जाने के लिए। लोग बोलते हैं मेरी शादी में आओ और मेरे साथ ऐसे पोज करो, मेरी बीवी पर पोज करो, मेरे बच्चों पर पोज करो और फिर फोटो लगाओ। उसके लिए मुझे 20 से 30 लाख रुपये मिलते हैं एक रात में।''

View this post on Instagram

A post shared by LAUGH_MELTS (@laugh_melts)

ओरी के चार्जेस सुनते ही सलमान हक्के-बक्के रह जाते हैं। वह खुद से कहते हैं, ''कुछ सीख सलमान, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है।'' इसके बाद सलमान, ओरी से पूछते हैं कि इसमें उनका क्या फायदा होता है। ओरी उन्हें बताते हैं कि लोगों की उन्हें लेकर एक मान्यता है।

ओरी कहते हैं, ''वो लोग बोलते हैं कि मेरे छूने के बाद उनकी उम्र कम हो जाती है। जैसे 28 से 22 हो जाता है, 38 से 32 हो जाता है। जब वो फोटो लगाते हैं, तो कूल हो जाते हैं।'' ओरी यह भी कहते हैं कि अगर कोई हेल्थ इश्यू है, तो वो भी उनके छूने भर से खत्म हो जाती है। जैसे पेट पर हाथ लगाया, तो गैस की दिक्कत खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: एक ही दिन में सलमान खान के शो से बाहर हो गए Orry? वायरल वीडियो देख चौंके फैंस