यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुमकुम भाग्य में लीप, सात साल बाद ये नये कलाकार जुड़ेंगे
इस शो में लीप के बाद भी सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया का काम जारी रहेगा लेकिन दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ मिलेगा l

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जीटीवी के सुपरहिट शो कुमकुम भाग्य ने हमेशा ही टॉप 5 में अपनी पहचान बनायी है। अब खबर है कि शो की मेकर एकता कपूर ने तय किया है कि अब उनके शो को लीप दिया जाएगा यानि कहानी कुछ साल के लिए आगे बढ़ेगी।
खबर है कि काफी कुछ इस शो में बदलाव आ जायेंगे। शो में काफी ट्विस्ट भी आने वाले हैं। सबसे पहला तो ट्विस्ट यही है कि शो सात साल के लीप के साथ आगे बढ़ेगा। यह इस शो में पहली बार होगा, जब 1000 एपिसोड के बाद अभि और प्रज्ञा की इस कहानी में लीप आने वाला है। इस शो में लीप के बाद भी सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया का काम जारी रहेगा लेकिन दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ मिशल रहेजा से मिलने वाला है, जिन्हें शो में किंग सिंह के किरदार को निभाने का मौका मिलने जा रहा है।

खबर है कि उनका किरदार एक लार्जर देन लाइफ पर्सनैलिटी के रूप में दिखाया जायेगा, जो कि काफी लाउड बातें करता है। जिसका अपना खास स्टाइल स्टेटमेंट होगा, जो कि बॉक्सिंग स्टार की तरह होगा और उसे स्टेज पर परफॉर्म करना हमेशा ही पसंद होगा। किंग सिंह ने पहले लंदन में सबके दिलों पर राज करने के बाद भारत में लौटेंगे और उनका कनेक्शन कैसे प्रज्ञा और अभि से जुड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

मिशल ने अपनी नयी शुरुआत के बारे में बताया कि उन्हें बालाजी के साथ जुड़ कर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां काम का माहौल उन्हें काफी इंस्पायर कर रहा है। उन्होंने बताया है कि अभि के सामने वह एक चैलेंज की तरह खड़े होने वाले हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक उन्हें काफी पसंद करेंगे।
