विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस 11 की रनर अप हिना खान ने शादी को लेकर बताया ये सच

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 09 Apr 2018 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 12:12 PM (IST)

हिना और रॉकी को हाल ही में दुबई फैशन लीग में देखा गया था।

बिग बॉस 11 की रनर अप हिना खान ने शादी को लेकर बताया ये सच
बिग बॉस 11 की रनर अप हिना खान ने शादी को लेकर बताया ये सच

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। टीवी शो बिग बॉस 11 में अवॉर्ड जीतने से एक कदम दूर रह गईं हिना खान ने कहा है कि वो अभी तीन साल तक शादी नहीं करना चाहती हैं।

हिना खान ने मीडिया से अभी हाल ही में हुई बातचीत में कहा कि उनका अभी विवाह करने का कोई विचार नहीं है क्योंकि इस समय उनका पूरा ध्यान उनके करियर पर लगा हुआ है। गौरतलब है कि हिना खान बिग बॉस की सबसे स्टायलिश स्पर्धक थी और उन्होंने जब तक बिग बॉस चला, एक भी दिन कोई भी पहना हुआ कपडा दोबारा नहीं पहना था। इस बारे में बताते हुए हिना खान ने कहा,'मैं जैसे ही शो से बाहर आई थी मैंने बोल दिया था कि अगले तीन वर्षों तक विवाह का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। हम दोनों(ख़ास दोस्त रॉकी जैसवाल) के करियर हैं । हम दोनों बहुत अच्छा कर रहे है और मैं अभी किसी और चीज में व्यस्त हूँ। तो मुझे उसपर काम करना है और उसे आगे बढ़ाना है”। हिना खान बिग बॉस में आने से पहले खतरों के खिलाड़ी नामक रियलिटी शो में भाग ले चुकी थी। बिग बॉस को सलमान खान ने होस्ट किया था और इस बार का बिग बॉस कई स्तर पर सफल भी रहा था। गौरतलब है कि बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे थी। उनके और हिना के बीच जमकर झगड़े भी हुए थे। शिल्पा दिनों सुनील ग्रोवर के साथ धन धना धन नाम का ऐप शो कर रही हैं जबकि हिना और रॉकी को हाल ही में दुबई फैशन लीग में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: धन धना धन : सुनील ने तोड़े कपिल के साथी, भाभीजी संग करेंगे क्रिकेट कॉमेडी