विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nia Sharma ने बैकलेस वनपीस ड्रेस पहन पूल के पानी में लगाई आग, वीडियो देख फैंस बोले- बस भी करो...

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 02:39 PM (IST)

हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद ही बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों ...और पढ़ें

Photo Credit : Nia Sharma Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Nia Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार निया शर्मा हमेशा ही अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। 'नागिन' फेम निया ने अपने करियर में कई हिट टीवी शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियोज और रिएलिटी शोज में काम किया है। निया एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट कर रहती हैं। वहीं निया अपने आउटफिट्स को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच निया एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आई हैं। ​उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। यहां देखें निया का हॉट वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

दरअसल, निया शर्मा इस वक्त गोवा में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। गोवा से​ निया लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आ रही हैं। इसी बीच निया का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में निया बेहद ही लाइट यलो कलर का बैकलेस वनपीस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में कहीं निया डांस करती दिख रही हैं तो कहीं पर पूल के पानी में आग लगाती। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बस भी करो'। वहीं कई यूजर उनके इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

आपको बता दें कि हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद ही बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निया ने व्हाइट कलर का बेहद ही हॉट सा शॉर्ट टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर में गोवा वेकेशन एंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में उन्होंने अपने आस पास के खूबसूरत नजारे को भी फैंस को दिखाया है। अबतक इन तस्वीरों को अबतक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस इस पर लगातार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।