विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2023: मौनी रॉय से इंद्राणी हलदर तक, इन एक्ट्रेसेस ने छोटे पर्दे पर निभाया मां दुर्गा का किरदार

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 15 Oct 2023 04:02 PM (GMT+05:30)

Tv Actress Who Played Maa Durga Role शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इस समय हर कोई मां ...और पढ़ें

इन एक्ट्रेस ने निभाया मां दुर्गा का किरदार
इन एक्ट्रेस ने निभाया मां दुर्गा का किरदार

HighLights

  1. इन एक्ट्रेस ने निभाया मां दुर्गा का किरदार
  2. मौनी रॉय से लेकर कई एक्ट्रेस हैं शामिल
  3. लोगों को पसंद आया था किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tv Actress Who Played Maa Durga Role: आज यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। अब अगले नौ दिन तक इस त्योहार की धूम देखने को मिलेगी। देश भर में लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हुए नजर आएंगे।

आमजन के साथ-साथ बॉलीवुड और छोटे पर्दे के भी कई सेलेब्स हैं, जो मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इसके साथ ही कई एक्ट्रेस ने तो पर्दे पर मां दुर्गा का किरदार भी निभाया है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने निभाया मां दुर्गा का किरदार।

यह भी पढ़ें: Garbo Song: PM नरेंद्र मोदी का लिखा 'गरबा' गीत रिलीज, ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने जताया आभार

दलजीत कौर

दलजीत कौर ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2017 में बिग मैजिक पर आने वाले शो 'मां शक्ति' में दुर्गा मां का किरदार निभाया था। यह शो फैंस को खूब पसंद आया और लोगों ने शो में दलजीत कौर की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की थी।

आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। आकांक्षा ने छोटे पर्दे पर सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में मां पार्वती का रोल निभाया था। शो में एक्ट्रेस की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया था।

रति पांडे

टीवी सीरियल्स 'मिले जब हम तुम', 'हिटलर दीदी' जैसे कई शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रति पांडे ने 'देवी आदि पराशक्ति' में मां दुर्गा का किरदार निभाया था।

मौनी रॉय

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। मौनी रॉय ने 'देवों के देव महादेव' में मां सती का रोल प्ले किया था। इसी शो में उनको मां दुर्गा के रूप में भी दिखाया गया था।

इंद्राणी हलदर

मां दुर्गा के रूप में अगर किसी एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है, तो वह थीं बंगाली एक्ट्रेस इंद्राणी हलदर। उन्होंने दूरदर्शन पर महालया स्पेशल शो में मां दुर्गा की भूमिका निभाई थी। आज भी अगर सबसे पहले मां दुर्गा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का जिक्र होता है, तो उसमें इंद्राणी हलदर का नाम सबसे पहले आता है।