चार साल बाद टेलीविजन पर कमबैक कर रहीं अदिति राठौर, 'आपकी नजरों ने समझा' में इस अभिनेत्री को किया रिप्लेस
अदिति राठौर इस धारावाहिक में चार्मी का किरदार निभाने जा रही हैं। अदिति से पहले ये किरदार कृतिका सिंह निभा रही थीं लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कृतिका को शो छोड़ना पड़ा। अब कृतिका की जगह अदिति राठौर चार्मी का किरदार निभाएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'आपकी नजरों ने समझा' अपनी अलहदा कहानी की वजह से काफी चर्चा में बना रहता है। इस धारावाहिक को दर्शक खूब पसंद करते हैं। धारावाहिक में अब एक नई एंट्री होने वाली है, ये एंट्री है अभिनेत्री अदिति राठौर की। अदिति राठौर को आखिरी बार धरावाहिक 'नामकरण' में देखा गया था।
अदिति राठौर इस धारावाहिक में 'चार्मी' का किरदार निभाने जा रही हैं। अदिति से पहले ये किरदार कृतिका सिंह निभा रही थीं लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कृतिका को शो छोड़ना पड़ा। अब कृतिका की जगह अदिति राठौर 'चार्मी' का किरदार निभाएंगी जो कि लीड कैरेक्टर दर्श रावल (विजयेंद्र कुमेरिया) के छोटे भाई शोभित (अभिषेक) की गर्लफ्रेंड हैं।
दरअसल बीते दिनों धारावाहिक में दिखाया गया कि शोभित (अभिषेक) ने चार्मी के बारे में अपने परिवार से छुपाकर रखा था। जिसकी वजह से उसकी मां राजवी रावल ने उसकी शादी गुंजन से करवा दी है। जिसके बाद इस सीरियल का पूरा ट्रैक ही बदल गया। अब शोभित का किरदार ग्रे शेड में नजर आ रहा है जो अपने भाई दर्स रावल और भाभी नंदिनी के बीच दरार लाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
शोभित ऐसा इसलिए कर रहा है कि क्योंकि उसे लगता है कि चार्मी अब इस दुनिया में नहीं है और इसका कारण दर्श और नंदिनी हैं। शोभित की तरह ही अब चार्मी भी रावल परिवार से बदला लेने के लिए वापसी कर रही है। चार्मी के आते ही रावल परिवार में हंगामा मचने वाला है। अदिति राठौर से पहले कृतिका सिंह यादव ये किरदार निभा रही थीं। इन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था हालांकि अब ये किरदार अदिति राठौर निभाएंगी। देखना दिलचस्प होगा कि अदिति को इस किरदार में दर्शक कितना पसंद करने वाले हैं।
'ससुराल सिमर का' फेम ज्योत्सना चंदोला बनीं मां, बेटे के साथ फोटो शेयर कर दी Good News