विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लड़की' के लुक में नजर आ रहे इस एक्टर को क्या पहचाना आपने? टीवी के सबसे हैंडसम स्टार्स में होती है गिनती

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 03 Feb 2023 01:36 PM (GMT+05:30)

अर्जुन बिजलानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में कार्तिक टीवी शो ...और पढ़ें

Photo Credit : Arjun Bijlani Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Arjun Bijlani Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्सर स्टार्स की कई ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जिसमें उनके लुक को देखकर उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है। फैंस भी उन्हें पहचानने में पूरी शिद्दत से जुट जाते हैं। इसी बीच एक और स्टार्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शर्त लगा लें जब तक आप अपने दिमाग को तेजी से नहीं दौड़ाएंगे एक्टर को पहचान पाना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा।

तस्वीर में दिख रहे एक्टर को क्या पहचाना आपने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, जो लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। बता दें, ये कोई और नहीं बल्कि टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी हैं। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि वो एक लड़की के गेटअप में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है और इसके साथ ही अर्जुन ने ब्राउन कलर के लंबे बालों वाली विग लगाया है। वहीं, एक्टर के होठों पर लगी पिंक लिपस्टिक उन्हें पूरी तरह से लड़की का लुक दे रहा है। दूसरी तस्वीर में अर्जुन अपने रियल अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने सफेद रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट कैरी की है।

अर्जुन के फीमेल लुक पर फिदा हुए फैंस

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का फीमेल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'सेनोरिटा तुम्हारा नाम क्या है सेनोरिटा।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'उफ्फ पहली तस्वीर कातिलाना है।' एक ने कपिल शर्मा के शो का नाम लेते हुए कमेंट में लिखा, 'अब ये कपिल शर्मा शो में भाग लेने के योग्य हैं...बेस्ट ऑफ लक भाई...।' इस तरह के कई और मजेदार कमेंट अर्जुन की तस्वीर आ रहे हैं।