विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीआरपी में गिरावट देखकर Naagin 7 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला? शो में आएगा 7 साल का लीप

Published: Fri, 10 Apr 2026 09:30 PM (IST)

टीआरपी में भारी गिरावट के बाद, एकता कपूर के शो 'नागिन 7' के मेकर्स ने कहानी में एक छोटा लीप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो नागिन (Naagin 7) दर्शकों के बीच एक अलग स्टैंड रखता है। इसे पसंद करने वालों की एक अलग ही लाइन है। हाल ही में इसकी 7 वां सीजन टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि बीते दिनों इसकी टीआरपी में काफी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है।

अब टीआरपी में आई भारी गिरावट के बीच, खबर है कि नागिन 7 की कहानी में एक छोटा सा लीप आने वाला है। दर्शकों का इंटरेस्ट फिर से जगाने और उन्हें शो से जोड़े रखने के लिए कहानी को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- एकता कपूर की Naagin में अक्षय कुमार की एंट्री? 'महा नाग' बनके दुश्मनों के उतारे 'भूत'

मेकर्स ने क्या लिया फैसला?

आईडब्ल्यूएम बज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 की कहानी में एक छोटा सा लीप आने वाला है, जिससे मुख्य किरदारों के जीवन में एक अहम मोड़ आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह लीप कुछ महीनों का होगा। एक करीबी सूत्र ने बताया, "दर्शकों के लिए कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही लगभग दो महीने का छोटा सा लीप आएगा।"

Naagin (2)

कितनी बदल जाएगी शो की कहानी?

फिलहाल, प्रियंका चाहर चौधरी सीरियल में अहाना के किरदार में नजर आ रही है। अहाना ज़ैन इबाद खान द्वारा अभिनीत यमन की असली पहचान, एक ड्रैगन के रूप में उजागर करने की कोशिश कर रही है, जिससे उनके बीच चल रहा टकराव और भी गहरा हो गया है। आगामी लीप से इस कहानी में और भी तेजी आने की उम्मीद है।

priyanka (46)

इसके अलावा, इस लीप से प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के किरदारों के बीच पर्दे पर केमिस्ट्री भी देखने को मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, लीप के बाद ही उनके रिश्ते का भविष्य सामने आएगा। नागिन 7 के नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होते हैं। ये एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Naagin 7 को मिल रही नफरत पर एकता कपूर ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, AI के इस्तेमाल पर बोलीं- 'बिना बजट के...'