Rohit Roy ने टीवी इंडस्ट्री को बताया था 'डस्टबिन', अब 'धुरधर' कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
अभिनेता रोहित रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री को 'कचरा मीडियम' बताया, जिसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन पर पलटवार किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता रोहित रॉय (Rohit Roy) ने हाल ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर एक टिप्पणियों की जिससे इसको लेकर विवाद छिड़ गया है।
एक पॉडकास्ट में आए रोहित रॉय ने टेलीविजन को कचरा मीडियम बताया और दावा किया कि फिल्म स्टार्स में एक खास तरह का स्टाइल और क्लास होता है, जो टेलीविजन अभिनेताओं में नहीं होता।
मुकेश छाबड़ा ने किया टीवी एक्टर्स को सपोर्ट
उनकी इस टिप्पणी के बाद, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन अभिनेताओं के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की है।
13 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने लिखा,'हमने जिन अभिनेताओं को चुना है, उनमें से अधिकांश टेलीविजन से हैं और मेरा मानना है कि टेलीविजन अभिनेता वाकई कमाल के होते हैं। उनकी याददाश्त अद्भुत होती है, वे हर दिन काम करते हैं, वे बेहद प्रोफेशनल होते हैं, वे जल्दी से ढल जाते हैं, और वे काम की मांगों को संभालना जानते हैं।'
Most of the actors we have found are from television, and I truly believe television actors are amazing. They have an incredible memory, they work every single day, they are extremely professional, they adapt quickly, and they know how to handle the demands of the job. The…
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) September 13, 2026
उन्होंने आगे कहा, उनके काम के प्रति अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता की मैं दिल से प्रशंसा करता हूं। मुझे सभी अभिनेता पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टीवी अभिनेताओं के लिए मेरे दिल में थोड़ा ज्यादा प्यार है। बस एक विचार। संडे फीलिंग्स।'
रोहित रॉय ने क्या कहा?
किंडल कास्ट यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में रोहित रॉय से टीवी इंडस्ट्री के बारे में पूछा गया। इस पर रोहित ने कहा,'यह सवाल मुझसे कई बार पूछा गया है। कभी-कभी मुझे लगता है कि कहीं मैं गलत न दिखूं। लेकिन, टेलीविजन एक डस्टबिन जैसा माध्यम है। आप इसे आज देखते हैं। यह कल के अखबार की तरह है। कल आप इसे भूल जाते हैं। भारत में दुर्भाग्य से जिस तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है और एक जैसा ही कंटेंट बार-बार बनाया जा रहा है, उसमें क्रिएटिविटी बहुत कम है।'
-1789381394809.webp)
बता दें कि छाबड़ा ने वैसे तो अपनी पोस्ट में रोहित का नाम नहीं लिया, लेकिन यह टिप्पणी अभिनेता की टिप्पणियों को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच आई है। इसलिए, कई लोगों का मानना है कि छाबड़ा का पोस्ट चल रही चर्चा का जवाब था।
