विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भीड़ में घुसकर पूछता था कि फिट हूं या...', Sapne Vs Everyone 2 के एक्टर परमवीर चीमा का छलका दर्द

By Priyanka SinghEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 01 May 2026 09:26 PM (IST)

अमेजन प्राइम की नई वेब सीरीज 'सपने वर्सेज एव्रीवन 2' आज रिलीज हो गई है। इसके लीड एक्टर परमवीर सिंह ...और पढ़ें

परमवीर चीमा ने पुराने दिनों को किया याद/ फोटो- Instagram

परमवीर चीमा ने पुराने दिनों को किया याद/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, नई दिल्ली। कुछ रोल पुराने दिनों की याद दिला देते हैं। अभिनेता परमवीर सिंह चीमा के लिए वह रोल अमेजन प्राइम वीडियो पर आज रिलीज हो रही वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एव्रीवन सीजन 2' (Sapne vs Everyone 2) का रहा है। शो में वह एक संघर्षरत अभिनेता के साथ-साथ एक कास्टिंग एजेंसी में पार्ट-टाइम नौकरी करते हैं। वह समझते हैं कि किस रोल के लिए कौन सा अभिनेता 'फिट' है और कौन 'नॉट फिट'।

ऑडिशन के दिनों को किया याद

'तेरे इश्क में' और 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्में कर चुके परमवीर ने अपने शुरुआती ऑडिशन के दिनों में भी ये दोनों शब्द खूब सुने हैं। उन दिनों की यादों को ताजा करते हुए वह कहते हैं,

"कोविड के दौरान की बात है। मुंबई के म्हाड़ा इलाके में ऑडिशन हुआ करते थे। वहां लंबी लाइन लगा करती थी। मैं सुबह 11 बजे ही ऑडिशन देने पहुंच जाता था। कई बार शाम के चार बजे अंदर जाने की बारी आती थी। अंदर जाते ही ऑडिशन लेने वाला कह देता था कि 'नॉट फिट'। तब बहुत दुख होता था कि इतनी देर फिर क्यों इंतजार करवाया, लेकिन फिर उसकी आदत बन गई थी। मैं भीड़ में जैसे-तैसे अंदर घुसकर पहले ही पूछ लेता था कि देख लो, फिट हूं या नहीं। अगर फिट हूं, तो ही लाइन में खड़ा होऊंगा। तब इतनी समझ नहीं होती थी। शुरू में लगता था कि कहीं वो मेरे साथ भेदभाव तो नहीं कर रहे हैं, कहीं मुझमें ही कोई दिक्कत तो नहीं है। फिर धीरे-धीरे इस प्रक्रिया को समझने लगा। कोविड के बाद सब कुछ वर्चुअल हो गया। फोटो भेजकर ही पता चल जाता था कि फिट हैं या 'नॉट फिट'। खैर, अब कोई फिट या 'नॉट फिट' कहता है, तो बात समझ आ जाती है। मुझे पता है कि बतौर कलाकार तो मैं फिट हूं। कुछ समझदार कास्टिंग निर्देशक होते हैं, जो कलाकार को तभी बुलाते हैं, जब उनको पता होता है कि वह उस रोल में जमेगा।"

paramvircheema07_1776941353_3881586407215564001_387230785

यह भी पढ़ें- Prime Video पर आते ही किंग बनी 5 एपिसोड की सीरीज, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

'मुकेश छाबड़ा ने मुझे टब्बर के लिए चुना'

मुकेश छाबड़ा का जिक्र करते हुए परमवीर ने कहा, "मैं कई बार सोचता था कि मुकेश छाबड़ा मुझे ऑडिशन के लिए क्यों नहीं बुलाते हैं, जबकि आगे चलकर सबसे ज्यादा काम उन्होंने ही दिया है। मुझे याद है, उन्होंने मुझे 'टब्बर' वेब सीरीज के ऑडिशन में बुलाया था और मैं चुन लिया गया था। उन्हें पता था कि मैं उसमें फिट हो जाऊंगा। इसलिए मैं कलाकारों से कहता हूं कि जब कोई रोल किसी कास्टिंग डायरेक्टर के पास से आए, तो उसे छोड़ना मत।"

paramvircheema07_1776409437_3877123721941554216_387230785

अब एक्शन फिल्म करने का है सपना

सीरीज में सपनों की बात हो रही है। परमवीर का अभिनय करने का सपना तो पूरा हो गया है, लेकिन अब उन्होंने अपने लिए एक और नया सपना देखा है। वह आगे कहते हैं, "अब मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। अभी तक मैंने जो भी रोल किए हैं, वे थोड़े नॉन-हीरोइक रहे हैं। मैं हमेशा हीरो वाले पल को स्वाभाविक बनाने की कोशिश करता हूं, लेकिन अब मैं एक्शन वाले हीरोइक रोल को एक्सप्लोर करना चाहता हूं। देखना चाहता हूं कि उसमें कैसा लगता हूं।"

यह भी पढ़ें- Sapne Vs Everyone 2 Review: इमोशन्स, स्ट्रगल और ड्रामा का डोज है TVF की नई सीरीज, क्या सपनों की जंग जीत लेंगे दो दोस्त?