विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prime Video पर आते ही किंग बनी 5 एपिसोड की सीरीज, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

Published: Fri, 01 May 2026 07:55 PM (GMT+05:30)

Prime Video पर आते ही 5 एपिसोड की ड्रामा सीरीज ने कब्जा जमा लिया है और टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

5 एपिसोड की सीरीज ने आते ही ओटीटी पर डाला डेरा

5 एपिसोड की सीरीज ने आते ही ओटीटी पर डाला डेरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर एक नई सीरीज ने दस्तक दे दी है जो ड्रामा, इमोशन्स और दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर है। 5 एपिसोड की यह सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है और आते ही इसने टॉप 10 में अपना कब्जा जमा लिया है। आइए जानते हैं कौन सी है यह सीरीज और क्या है इसकी कहानी?

इमोशन्स और ड्रामा से भरी है फिल्म की कहानी

सीरीज का मुख्य विषय बेरहम दुनिया में 'सपने देखने की उस कला' से जुड़ा है जिसे सिखाया नहीं जा सकता। कहानी 'भगवान बनाम धरती पर मौजूद भगवान' की बहस की ओर तेजी से बढ़ती है, जहां एक तरफ कच्ची महत्वाकांक्षा है, तो दूसरी तरफ सोची-समझी चाल से लिया गया बदला।

sapne (2)

यह भी पढ़ें- Friday Release: इस वीकेंड बोरियत को रखिए साइड में, सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक रिलीज हो रही ये 8 फिल्में और सीरीज

कहानी दो दोस्तों की है जिसमें एक रियल एस्टेट की दुनिया के 'सेल्स के भगवान' कहलाना चाहता है और अपने चालाक और जालिम मामा से बदला लेने की फिराक में हैं; वहीं दूसरी ओर दूसरा दोस्त मुंबई की गला-काट फिल्म इंडस्ट्री में, लगातार मिल रही नामंजूरी और नैतिक समझौतों के बीच, एक्टिंग के अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को भी दिखाया गया है।

कौन सी है यह सीरीज?

जिस ड्रामा सीरीज (Drama Series) की बात की जा रही है वह है सपने वर्सेज एवरीवन 2 (Sapne Vs Everyone 2)। जो 1 मई यानी आज ही प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई है और टॉप 10 में कब्जा जमाते हुए नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

sapne (4)

ड्रामा सीरीज के बारे में

5 एपिसोड की ड्रामा सीरीज में परमवीर चीमा और अंबरीश वर्मा ने लीड रोल निभाए हैं। जो अलग-अलग फील्ड में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और जिसके बीच कई रुकावटें दोनों की जिंदगी में कई सारा इमोशन और ड्रामा जोड़ देती है। इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने ही डायरेक्टर किया है। इस सीरीज को TVF (The Firal Fever) ने बनाया है।

sapne

यह भी पढ़ें- Sapne Vs Everyone 2 Review: इमोशन्स, स्ट्रगल और ड्रामा का डोज है TVF की नई सीरीज, क्या सपनों की जंग जीत लेंगे दो दोस्त?