विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

38 साल से सिनेमा में राज कर रही है ये एक्ट्रेस, पर्दे पर बन चुकी है Mahabharat की द्रौपदी

Published: Mon, 26 May 2025 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2025 03:33 PM (IST)

सिनेमा जगत की कई एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो लंबे समय से राज कर रही हैं। आज इस लेख में हम ...और पढ़ें

कौन है ये फेमस एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)
कौन है ये फेमस एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कौन है फोटो में दिखने वाली ये एक्ट्रेस
  2. टीवी पर निभा चुकी है द्रौपदी का किरदार
  3. आज ऐसी दिखती है ये अदाकारा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से जुडे़ रोचक किस्से हमेशा से चर्चा का विषय बने रहते हैं। कई फिल्म कलाकार ऐसे हैं, जो समय के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया से मुंह फेर लेते हैं। लेकिन उनमें कुछ सेलेब्स ऐसे होते हैं, जो अदाकारी के फील्ड में एक लंबी पारी खेलते हैं। इस आधार पर आज हम आपको एक ऐसी फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने छोटे पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी के अलावा मीराबाई सहित कई लोकप्रिय किरदारों का अदा किया। 

38 साल से अभिनेत्री सिनेमा जगत में एक्टिव है और अब भी अपनी कमाल की अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करती है। आइए जानते हैं कि वह एक्ट्रेस आखिर कौन है। 

फोटो में दिखने वाली एक्ट्रेस कौन?

कवर फोटो में नजर आने वाली छोटी बच्ची एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम मानी जाती है। सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि इसने बॉलीवुड में भी अपनी शानदार अदाकारी का छाप छोड़ी है। आपको हिंट देते हुए बता दें कि एक समय पर वह टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं और धारावाहिक सोनपरी (Sonpari Tv Show) से सबकी फेवरेट बनीं। 

ये भी पढ़ें- Sonpari की फ्रूटी ने शेयर की सोना आंटी और अल्टू अंकल के साथ तस्वीर, देखकर पहचानना हो जाएगा मुश्किल

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां जिक्र दिग्गज अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni) के बारे में हो रहा है। जी हां, मृणाल वह अदाकारा हैं, जो लगभग 4 दशक से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई फेमस शोज और मूवीज में काम किया है, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है-

टीवी शो- 

  • श्रीकांत

  • महान मराठा

  • मीराबाई

  • द्रौपदी

  • सोनपरी

  • राजा शिवछत्रपति

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

ऐसे तमाम धारावाहिक के अलावा मृणाल कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • कमला की मौत

  • जय दक्षिण्श्वेरी काली मां

  • आशिक

  • रास्ता रोको

  • द कश्मीर फाइल्स

बता दें कि हिंदी फिल्मों के अलावा मृणाल ने मराठी सिनेमा में भी बतौर एक्ट्रेस अपना योगदान दिया है। 

अब क्या करती हैं मृणाल 

मालूम हो कि मृणाल अब भी मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज की दुनिया में नाम कमा रही हैं। 1990 में उन्होंने रूचिर कुलकर्णी के साथ शादी रचाई और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम व्रिजास कुलकर्णी है। 53 वर्षीय मृणाल को आखिरी बार 2024 में आई वेब सीरीज पैठानी में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें- क्या आपको याद हैं फ्रूटी की 'सोना आंटी', देखें अब कितना बदल गई हैं 'सोनपरी' एक्ट्रेस Mrinal Kulkarni?