सिंगर मीका सिंह ने होने वाली लाइफ पार्टनर के लिए की बड़ी प्लानिंग, विदेश की इस एक्जोटिक लोकेशन पर थामेंगे हाथ
सिंगर मीका सिंह अपनी वोटी की तलाश में निकल चुके हैं। स्टार भारत पर जल्द ही उनका शो स्वयंवर-मीका दी वोटी शुरू होने वाला है जहां मीका को अपनी लाइफ पार्टनर मिल सकती हैं। मीका सिंह ने अभी से ही अपनी पार्टनर को प्रपोज करने की प्लानिंग शुरू कर दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। 44 साल के हो चुके पंजाबी सिंगर मीका सिंह अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। जल्द ही शुरू होने जा रहे 'स्वयंवर- 'मीका दी वोहटी' का एक के बाद एक प्रोमो सामने आ रहा है। मिसेज सिंह की तलाश में निकले मीका सिंह उनसे स्वयंवर रचाने आईं महिलाओं से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी के साथ अब मीका सिंह ने अपनी होने वाली वाइफ को प्रपोज करने के लिए एक बड़ा प्लान बनाया है। मीका सिंह अपनी होने वाली पार्टनर को इस एक्जोटिक लोकेशन पर ले जाकर प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
दुबई के अटलांटिस में मीका सिंह करेंगे प्रपोज
रिपोर्ट्स की माने तो मीका सिंह को अगर अपने स्वयंवर-मीका की वोटी में सही लाइफ पार्टनर मिल जाती है तो वह अपनी लाइफ के स्पेशल मोमेंट को दुबई जाकर और भी खास बना देंगे। खबर है कि मीका सिंह अपनी होने वाली वोटी को प्राइवेट बीच दुबई के अटलांटिस में अपनी होने वाली पत्नी के लिए मीका स्टाइल में ग्रैंड प्रपोजल करते हुए नजर आएंगे। उनके प्रपोजल में कैंडिल लाइट डिनर, गुलाब से सजा हुआ सेट और ज्वेलरी भी शामिल है। खबर है कि अपने इस पल को और भी बेहतरीन और होने वाली बैटर हाफ को खास फील करवाने के लिए मीका सिंह ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस दिन शुरू होगा मीका का स्वयंवर
स्वयंवर- मीका दी वोटी स्टार भारत पर 19 जून 2022 से शुरू होने जा रहा है। शो की शूटिंग जोधपुर राजस्थान में शुरू हो चुकी है। मीका सिंह ने 16 मई को एक गाने के साथ अपने नए शो का प्रोमो लॉन्च किया था। रिलीज हुए प्रोमो में कई महिलाएं मीका सिंह के लिए गिफ्ट लाती देखी गई हैं तो कुछ को मीका के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा जा रहा है। मीका के लिए सही दुल्हन ढूंढने के लिए उनके खास दोस्त शान भी उनकी मदद करने के लिए इस शो का हिस्सा बनेंगे। इसके अलाव कपिल शर्मा और दलेर मेहंदी भी शो का हिस्सा बने।