विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mansi Sharma Blessed With Baby Girl: मानसी शर्मा दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 17 Sep 2023 03:40 PM (IST)

Mansi Sharma Blessed With Baby Girl एक्ट्रेस मानसी शर्मा (Mansi Sharma) भी मां बन गई है। उनके घर में किलकारियां ...और पढ़ें

Mansi Sharma, Mansi Sharma Blessed Baby Girl
Mansi Sharma, Mansi Sharma Blessed Baby Girl

HighLights

  1. मानसी शर्मा दूसरी बार बनीं मां
  2. सिंगर-एक्टर युवराज हंस ने दी जानकारी
  3. मानसी शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mansi Sharma Blessed With Baby Girl: इस साल कई टीवी सेलेब्स के नन्ही खुशियों में दस्तक दी है। गौहर खान, दीपिका कक्कड़ और सना खान ने बेटों को जन्म दिया। वहीं अब जानी-मानी एक्ट्रेस मानसी शर्मा (Mansi Sharma) भी मां बन गई है। उनके घर में किलकारियां गूंज उठी है। वह दूसरी बार मां बनी हैं।

मानसी शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

एक्ट्रेस ने इस बार बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति सिंगर-एक्टर युवराज हंस ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका बेटा रिदान युवराज हंस जोर- जोर से चिल्ला रहा है कि रिदान का दीदी आ गया। उन्होंने अपने पापा का हाथ थामा हुआ है। वीडियो में युवराज की भी आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा- रिद्दू का दीदी आ गया। हमे एक बच्ची का आशीर्वाद मिला। धन्यवाद बाबा जी धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraaj Hans (@yuvrajhansofficial)

फैंस और सेलेब्स दे रहे है बधाई

इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही है। एक्ट्रेस अनीता राज ने लिखा- बधाई हो, बधाई हो, मेरी खूबसूरत जोड़ी और बड़े भाई को बधाई। बहुत बहुत मुबारक। वाहेगुरु जी परिवार को आशीर्वाद दें। इसके अलावा कई फैंस ने बधाई हो के कमेंट लिखे है।

साल 2020 में बने थे पहली बार पेरेंट्स

साल 2019 में मानसी शर्मा और एक्टर युवराज हंस से शादी रचाई थी। शादी के करीब एक साल बाद ही ये कपल पेरेंट्स बना था। साल 2020 में एक्ट्रेस ने बेटे रिदान को जन्म दिया था।  वहीं अब तीन साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

मानसी शर्मा का एक्टिंग करियर

मानसी शर्मा ने टीवी के कई शोज के अलावा फिल्मों में काम किया है, जिसमें मनमोहिनी,  मरियम खान- रिपोर्टिंग लाइव, चंद्र नंदिनी और पटियाला बेब्स जैसे सीरियल्स शामिल हैं, लेकिन साल 2022 से वह पर्दे पर नजर नहीं आई। हालांकि वह मानसी व्लॉगिंग भी करती हैं। उनका यूट्यूब पर एक चैनल भी है, जो उनके नाम से ही है।