यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होम टाउन में ढोल-नगाड़ों के साथ Manisha Rani का हुआ शानदार स्वागत, देखें वीडियो
Manisha Rani Patna Video बिग बॉस सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त को हो गया था। शो के बाद मनीषा ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस सीजन 2 में नजर आई थी मनीषा रानी
- बिग बॉस सीजन 2 से बाहर निकलने के बाद पटना पहुंची मनीषा
- पटना एयरपोर्ट पर मनीषा को देखने पहुंची भीड़
नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Patna Video: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हो चुका है। इस शो के टॉप 3 में पहुंचे वाली बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश और अभिषेक को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इस शो की ट्रॉफी वह अपने नाम न कर सकी। खैर शो की ट्रॉफी भले ही एल्विश यादव ने जीती हो, लेकिन लोगों के दिलों पर मनीषा रानी (Manisha Rani) ने भी खूब राज किया है। उन्होंने भी लाखों लोगों के दिल जीत लिए है।
होमटाउन पहुंची मनीषा रानी
बिग बॉस सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त को हो गया था। शो के बाद मनीषा को एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट के ऑफर भी मिले, जिसे वह पिछले कुछ दिनों से पूरा कर रही थी। अब जाकर मनीषा अपने काम से ब्रेक लेकर बिहार पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ मनीषा के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
View this post on Instagram
एयरपोर्ट पर पहुंची भीड़
मनीषा की एक झलक पाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग नजर आए। सोशल मीडिया पर मनीषा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के बीच इतना प्यार देख मनीषा बेहद खुश नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया भी किया।
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में मनीषा रानी ने लिखा, 'पटना एयरपोर्ट पर मेरे फैंस ने इतने प्यार से स्वागत किया। मुंगेर वालों ने इतना प्यार दिया, इतने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सबका प्यार ही मेरे लिए जीत है। आप मेरे यूट्यूब चैनल पर जाकर पूरा व्लॉग देखें। ढेर सारा प्यार दें। मनीषारानी #1पीस।'
मीडिया इन्फ्लुएंसर है मनीषा रानी
5 सितंबर 1997 में जन्मीं मनीषा रानी (Manisha Rani) बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं। मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और डांसर हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर शुरू किया था। वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी हैं।
