Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी जिंदगी में प्यार...' किसकी दुल्हन बनने वाली हैं Manisha Rani, एक्ट्रेस ने नानी को बताई अपने दिल की बात

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:04 AM (IST)

    रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 जीतने के बाद मनीषा के फैंस उन्हें अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखने की इच्छा रखते हैं। एक्ट्रेस और डांसर मनीषा अपनी बातों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके बोलने का अंदाज फैंस को काफी भाता है। सफलता के शिखर पर मनीषा रानी ने अपनी नानी से शादी को लेकर बात की।

    Hero Image
    'झलक दिखला जा 11' विनर मनीषा रानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'झलक दिखला जा 11' की विनर मनीषा रानी (Manisha Rani) अपनी मीठी-मीठी बातों से लोगों का दिल जीतना खूब जानती हैं। उनका मजाकिया अंदाज ही उन्हें औरों से अलग दिखाता है। सिर्फ फैंस ही नहीं, सिलेब्रिटीज तक ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों दिलों की धड़कन मनीषा रानी अपने बड़बोलेपन की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर सिलेब्रिटीज के साथ फ्लर्ट करते देखा गया है। कभी 'झलक...' के होस्ट ऋतविक धनजानी के साथ, तो कभी गेस्ट के तौर पर आए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ, मनीषा को अक्सर ही किसी न किसी पर लाइन मारते देखा गया है। अब एक्ट्रेस शादी करने के मूड में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शादी के बारे में बात कर रही हैं।

    शादी को लेकर मनीषा ने की बात

    मनीषा रानी काफी कम उम्र में नाम कमा चुकी हैं। बिहार की रहने वाली ये एक्ट्रेस फिल्मों में भी टैलेंट दिखाना चाहती हैं। उन्होंने झलक के मंच पर इसकी इच्छा भी जाहिर की थी। फिलहाल मनीषा अपने घर आई हुई हैं। यहां उन्होंने व्लॉगिंग की। उनकी अपनी नानी से बातचीत के दौरान की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह शादी को लेकर बात कर रही हैं। 

    मनीषा अपनी नानी से पूछती हैं, 'कब करें शादी, आप बताइए।' इस पर उन्हें जवाब मिलता है 'दो साल के अंदर कर लो।' एक्ट्रेस बोलती हैं कि 'लड़का भी तो मिलना चाहिए।' फिर नानी कह देती हैं कि 'लड़का बहुत है।' ये सुनकर सब हंस पड़ते हैं। इसके बाद मनीषा कहती हैं, 'लड़का बोलने से बहुत है। हमारा जिंदगी में तो है ही नहीं। आजकल के जमाने में कोई प्यार नहीं करता। प्यार नहीं बचा है। अब कोई नहीं करता।' नानी समझाती हैं कि 'नहीं बेटा अभी भी है।'

    नानी ने दी मनीषा को शादी पर ये सलाह

    मनीषा अपनी नानी से शिकायत करती हैं कि उन्हें कोई लड़का नहीं मिल रहा है। तब नानी बोलती हैं कि तुम शादी की बात ही नहीं बढ़ा रही, तो कहां से मिलेगा। वह एक्ट्रेस को सलाह देती हैं कि लड़कों से दोस्ती करें और उसे आगे बढ़ाएं। इस पर मनीषा बताती हैं 'अरे दोस्ती लगाते हैं लेकिन बात दोस्ती तक ही रह जाता है। आगे बढ़ता ही नहीं है।' नानी कहती हैं कि 'जो लड़का तुमको मन पसंद हो, उसको पहले देख लो कि उसका आत्मा कहां-कहां दौड़ रहा है, तुमको मान रहा है कि नहीं।' इस पर मनीषा बोलती हैं कि 'नानी आजकल कोई नहीं करता सच्चा प्यार।'

    नानी कहती हैं, 'जो दारू शराब पीता होगा, उससे नहीं करना। जिंदगी व्यर्थ हो जाता है। सास, ससुर, देवर तुमको चाहेगा।' मनीषा जवाब देती हैं कि 'वो सब तो चाह ही लेंगे। पहले लड़का चाह ले हमको।' मनीषा रानी और नानी के बीच की इस बातचीत को घरवालों के साथ-साथ फैंस ने भी काफी एन्जॉय किया। 

    यह भी पढ़ें: Elvish' का मतलब जानते हैं आप? यूट्यूबर ने इस एक कारण से बदल दिया था अपना नाम, इमोशनल कर सकती है वजह