विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 में पहुंचे महेश भट्ट का तंगी के दिनों पर छलका दर्द, बोले- उस वक्त पूजा भट्ट ने चलाया था घर

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 01 Aug 2023 08:41 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले ...और पढ़ें

Mahesh Bhatt talks about his struggle story in Bigg Boss OTT 2. Photo-Twitter
Mahesh Bhatt talks about his struggle story in Bigg Boss OTT 2. Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। सीजन हिट होने की वजह से इसे दो हफ्तों के लिए एक्स्टेंड किया गया था। अब फिनाले को बस कुछ ही दिन बचे हैं। इन दिनों बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है।

अभी तक बिग बॉस के घर में मनीषा रानी के पिता, अविनाश सचदेव की मां, जिया शंकर की मां, अभिषेक मल्हान की मां और एल्विश यादव के पिता आ चुके हैं। अब पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने भी शो में एंट्री की। लाइव फीड में देखा गया कि पिता को देखकर पूजा इमोशनल हो गई थीं।

महेश भट्ट ने बिग बॉस में याद किए तंगी के दिन

बिग बॉस के घर में पहुंचते ही महेश भट्ट ने सभी से बात की और अपनी स्ट्रगल स्टोरी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर की। महेश भट्ट ने बताया कि जब वह 20 साल के थे, तभी उनकी शादी हो गई थी। 23 की उम्र में उनकी गोद में पूजा भट्ट थीं। महेश ने बताया कि उस समय उनका करियर बस शुरू ही हुआ था, ऐसे में वह उस वक्त पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। वह 1500 रुपये में घर चलाने के लिए मजबूर हो गए थे।

पिता के मुश्किल समय में सहारा बनी थीं पूजा भट्ट

महेश भट्ट ने पूजा की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को देखा तो वह समझ गए थे कि वह उनकी जिंदगी बदलने के लिए पैदा हुई हैं। उन्होंने पूजा को गॉड चाइल्ड कहा। महेश ने खुलासा किया कि एक वक्त था, जब इंडस्ट्री में उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं। इसकी वजह से उन्हें घर चलाने में बहुत दिक्कत आ रही थी।

तब पूजा भट्ट थीं, जिन्होंने घर का खर्चा उठाया। वह बाहर निकलीं और मॉडलिंग शुरू की। कड़ी मेहनत करके पूजा भट्ट ने उन दिनों परिवार की हालत सुधरने में मदद की।

महेश भट्ट की दूसरी शादी

महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की है। सोनी से महेश को दो बेटियां हैं- आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट। वहीं, पहली शादी से महेश को पूजा और राहुल भट्ट हैं।