'कृष्ण' नितीश भरद्वाज ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, वीडियो शेयर कर बताया एक चमत्कार के बारे में
महाभारत में सबसे पहले नीतीश भारद्वाज को कृष्ण नहीं बल्कि विदुर के रोल के ऑडिशन के लिए बुलाया था। लेकिन कम उम्र की वजह से उन्हें कृष्ण का रोल मिला।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के चलते 'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान' जैसे 80 के दशक के कई टीवी सीरियल को एक बार फिर से शुरू किया गया है। ऐेसे में लोगों के बीच इन टीवी शो को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं बी.आर. चोपड़ा के हिट 'महाभारत' सीरियल को लेकर भी दर्शक काफी खुश हैं। 'महाभारत' शुरू होने के साथ ही इसमें श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले फेमस एक्टर नितीश भरद्वाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया। इंडस्टा डेब्यू के साथ ही नीतीश ने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ हुए एक चमतकार के बारे में बताया।
View this post on Instagram
दरअसल, नितीश भरद्वाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस से अपने साथ हुए चमतकार को बारे में बताते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में नितीश ने बताया कि अब तक उनके इस वीडियो को 35 लाख लोगों ने देखा और 1 करोड़ 12 लाख लोगों तक पहुंचा। इस बात को लेकर नितीश इतने खुश हैं कि उन्होंने ये भी बोला कि इंस्टाग्राम के बाद अब वह जल्द ही ट्विटर और यूट्यूब भी ज्वाइन करेंगे। ताकि वह अपने फैन्स के और भी करीब रह सकें और 'महाभारत' से लेकर गीता तक से जुड़ी दिलचस्प बातें और किस्से साझा कर सकें।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नितीश भारद्वाज कहते हैं कि वह कोई भगवान नहीं है। कई लोग उनसे कहते हैं कि आप वास्तव में श्री कृष्ण हैं। इस पर नितीश ने अपने दोनों कानों को पकड़ते हुए कहा कि मैं कोई भगवान नहीं हूं। वास्तव में देखा जाए तो भगवान हर किसी के अंदर होता है बस जरूरत है तो खुद को पहचानने की।
बता दें कि हाल ही एक इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने बताया था कि 'महाभारत' में सबसे पहले उन्हें कृष्ण नहीं बल्कि विदुर के रोल के ऑडिशन के लिए बुलाया था। लेकिन 24 साल की कम उम्र होने के कारण उन्हें विदुर की जगह रवि चोपड़ा ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण का रोल ऑफर किया गया और इस तरह नितीश की जिंदगी ही बदल गई।