विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat: गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की बेटी हैं अभिमन्यु की उत्तरा, ऋषि कपूर के साथ कर चुकी हैं काम

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 13 May 2020 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 07:46 AM (IST)

Mahabharat वर्षा ने 90 के दौर में कई हिंदी फ़िल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम किया। 1992 में आयी ...और पढ़ें

Mahabharat: गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की बेटी हैं अभिमन्यु की उत्तरा, ऋषि कपूर के साथ कर चुकी हैं काम
Mahabharat: गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की बेटी हैं अभिमन्यु की उत्तरा, ऋषि कपूर के साथ कर चुकी हैं काम

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन में डीडी भारती पर महाभारत का प्रसारण शुरू किया गया, जिसे लोग ख़ूब पसंद कर रहे हैं। इस धारावाहिक के ज़रिए तमाम लोग अपनी पुरानी यादों को ताज़ा कर रहे हैं, वहीं इसमें काम करने वाले कलाकार भी एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर, जिन्होंने इस पौराणिक धारावाहिक में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा का किरदार निभाया था। अभिमन्यु, अर्जुन के पुत्र थे और कुरुक्षेत्र के युद्ध में कौरवों से लड़ते हुए मारे गये थे। 

वर्षा उस वक़्त 23 साल की थीं और लगभग उसी दौर में अपना करियर शुरू किया था। महाभारत में कास्ट होने से पहले उत्तरा ने कई मराठी नाटकों और फ़िल्मों में काम किया था। हालांकि उन्हें शोहरत उत्तरा के किरदार से ही मिली, जिसने वर्षा को घर-घर मशहूर कर दिया था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varsha Usgaonker (@varshausgaonker) on

वर्षा ने 90 के दौर में कई हिंदी फ़िल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम किया। 1992 में आयी हनीमून में वर्षा ने वेटरन एक्टर ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक रोल निभाया था। 1991 में आयी महेश भट्ट की साथी में वर्षा ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था, जिसमें उनके हीरो आदित्य पंचोली और मोहसिन ख़ान थे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rishi Kapoor memories

A post shared by Varsha Usgaonker (@varshausgaonker) on

टीवी पर वर्षा महाभारत के अलावा 1990 में आये झांसी की रानी के लिए भी जानी जाती हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस शो में वर्षा ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार प्ले किया था। 1994 में वर्षा ने लोकप्रिय टीवी शो चंद्रकांता में स्नेक क्वीन रूपमती का रोल निभाया था। हिंदी के अलावा वर्षा मराठी और कोंकणी सिनेमा में भी काम करती रही हैं। 2017 में वर्षा जमाई राजा शो में नज़र आयी थीं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

June 6, 2019, with Information & Broadcasting Minister Shri Prakash Jawdekar

A post shared by Varsha Usgaonker (@varshausgaonker) on

वर्षा की बैकग्राउंड की बात करें तो उनका जन्म 28 फरवरी 1965 को गोवा में हुआ था। वर्षा के पिता एकेएस उसगांवकर गोवा की राजनीति के जाने-पहचाने लीडर थे। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के साथ वो गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे थे। वर्षा ने संगीतकार अजय शर्मा से शादी की, जो म्यूज़िक डायरेक्टर रवि के बेटे हैं। महाभारत का प्रसारण अब डीडी रेट्रो और कलर्स टीवी पर भी किया जा रहा है।