विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब Mahabharat की ऑन स्क्रीन 'कुंती' ने मजबूरी में पहनी थी बिकिनी, अब किस हाल में है एक्ट्रेस?

Published: Mon, 01 Sep 2025 03:12 PM (IST)

Mahabharat Cast बी आर चोपड़ा की महाभारत छोटे पर्दे के सबसे कल्ट धारावाहिक में से एक मानी जाती है। इस ...और पढ़ें

महाभारत में कुंती बनने वाली एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
महाभारत में कुंती बनने वाली एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. महाभारत में कुंती बनी थीं नाजनीन
  2. इस कारण एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी
  3. कुंती के किरदार से नाजनीन को मिला फेम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में दूरदर्शन टीवी चैनल पर आने वाले धार्मिक शो महाभारत ने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat Cast) की कास्ट भी शो की तरह काफी कल्ट मानी जाती है और आज भी इसकी चर्चा की जाती है। 

इस आधार पर आज हम आपको महाभारत टीवी शो में कुंती की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस नाजनीन (Mahabharat Kunti) से जुड़ा वो किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने मजबूरी में बिकिनी पहनी थी। इसके पीछे की क्या वजह है, आइए जानते हैं। 

मजबूरी में नाजनीन ने पहनी थी बिकिनी

नाजनीन हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हुआ करती थीं। ज्यादातर फिल्मों में वह हीरो की बहन का रोल किया करती थीं। इसकी वजह से उन्हें फिल्मों में बहुत कम लीड रोल मिलते थे। पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाने के लिए नाजनीन मौके की तलाश में थीं और ये तलाश अभिनेता विशाल आनंद की फिल्म चलते-चलते (1976) से पूरी हुई।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

यह भी पढ़ें- नई Mahabharat के श्री कृष्ण का बदल गया है पूरा लुक, अब ऐसे दिखते हैं एक्टर Sourabh Raaj Jain

इस मूवी में नाजनीन ने एक्ट्रेस शिमी ग्रेवाल के साथ लीड रोल प्ले किया था, जिसके लिए उनके सामने मेकर्स ने एक बड़ी शर्त रखी थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के एक सीन में नानजीन को बिकिनी पहनी थीं। अभिनेत्री को पहली बार किसी मूवी में लीड रोल मिल रहा था और वह अपने हाथ से ये मौका गंवाना नहीं चाहती थी।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

जिसके चलते उन्होंने मजबूरी में आकर बिकिनी पहनी। चलते-चलते में पहली बार नाजनीन का बोल्ड अवतार देखने को मिला और वह सिनेमा जगत की नई सनसनी बन गईं। इस फिल्म में उन्होंने आशा का रोल प्ले किया था। इसके बाद नाजनीन को बतौर एक्ट्रेस बी आर चोपड़ा की महाभारत से अधिक लोकप्रियता मिली।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

अपनी शानदार अदाकारी के दम पर उन्होंने कुंती के किरदार को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। जिस तरह से उन्होंने छोटे पर्दे पर कुंती के कैरेक्टर को प्ले किया, उस तरह कोई भी अभिनेत्री नहीं कर पाई है। जबकि टीवी की दुनिया में महाभारत पर आधारित कई माइथोलॉकिल शोज बने हैं। 

गुमनामी में गुम हैं नाजनीन

एक समय पर सिनेमा की बड़ी अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं नाजनीन आज गुमनामी के साये में गुम हैं। मौजूदा समय में वह किस हाल में हैं और क्या कर रही हैं। इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। 

यह भी पढ़ें- 'महाभारत' से पहले रिजेक्ट हो गए थे Sourabh Raaj Jain, फिर कैसे मिला था श्री कृष्ण का रोल?