विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahabharat: 9 करोड़, 94 एपिसोड और 'समय' की आवाज इस तरह रचा गया टीवी की सबसे सफल सीरीज का इतिहास

Published: Thu, 16 Apr 2026 04:26 PM (IST)

भारत में पौराणिक धारावाहिकों को खूब पसंद किया जाता है, जिनमें 'महाभारत' प्रमुख है। 80 के दशक में दूरदर्शन पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत मे माइथोलॉजिकल शोज को बहुत प्यार दिया जाता है। खासकर लॉकडाउन के दौरान, जब इनमें से कुछ धारावाहिकों को दोबारा रिलीज किया गया तो दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

90 के दशक के इस शो को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इस खूब पसंद किया गया। जिस समय ये टीवी पर आता था लोग अपना सारा काम काज छोड़कर आंखे गड़ाकर बैठ जाते थे। हम बात कर रहे हैं 80 के दशक के पॉपुलर शो महाभारत (Mahabharat) की।

यह भी पढ़ें- भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण बनी थी यह राजकुमारी, प्रतिशोध की आग ने बदल दिया था युद्ध का इतिहास

कौन था महाभारत का वॉइस ओवर आर्टिस्ट?

'मैं समय हूं और आज महाभारत की अमर कथा सुनाने जा रहूं...' महाभारत टीवी सीरियल के इंट्रो की शुरुआत में आई ये लाइनें हर किसी को याद होंगी। टीवी पर जब यह आवाज गूंजती थी मानो हर कोई सम्मोहित हो जाता था। लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि मैं समय हूं को आवाज देने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट कौन हैं, किसकी वो बुलंद आवाज रही, जिसने महाभारत का सूत्रधार बनकर दर्शकों का दिल जीता?

Mahabharat (2)

समय नाम के इस किरदार को आवाज दी थी मशहूर वॉइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी। वही भिमानी, जिनकी आवाज ही उनकी पहचान है। यूं तो हरीश भिमानी कभी स्क्रीन पर नहीं आए लेकिन सिर्फ अपनी आवाज के दम पर ही उन्होंने वो स्टारडम पाया जिसने सीरियल को घर-घर मशहूर किया। 

कितना था महाभारत का बजट?

बी.आर. चोपड़ा की 1988-1990 में बनी प्रतिष्ठित महाभारत सीरीज के निर्माण में लगभग 9 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ था जो 1980 के दशक के समय में किसी भी टेलीविजन सीरीज के हिसाब से बहुत बड़ा खर्च था। भारी लागत के बावजूद, 94 एपिसोड की यह सीरीज काफी सफल रही और इसने 65 करोड़ की कमाई की।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 4.25.14 PM

इस सीरीज की ज्यादातर शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में हुई थी, जबकि कुरुक्षेत्र युद्ध को राजस्थान में फिल्माया गया था। यहां इसे ग्रैंड स्केल दिखाने के लिए हजारों अतिरिक्त कलाकारों को शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें- महाभारत का वो योद्धा, जो सिर्फ 3 बाणों से खत्म कर सकता था युद्ध; पढ़ें कृष्ण ने क्यों मांगा उसका शीश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।