यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2023: शिव की भूमिका में छाए ये एक्टर्स, एक को सच में भगवान मानने लगे थे लोग
Mahashivratri 2023 These Tv Actors Played Lord Shiva Role In Television Shows टीवी पर जय जय शिव शंकर सीरियल में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Maha Shivratri 2023: 18 फरवरी, 2023 को शिव भक्त बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाएंगे। इस दिन भक्त अपने भोले को मनाने के लिए पूजा, अर्चना करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं, टीवी सीरियल्स में भी कई एक्टर्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर शिव का रोल प्ले किया है। इनमें से कई स्टार्स को आज भी शिव के रोल के लिए याद किया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने महादेव का रोल निभा कर उसे अमर कर दिया।
देवों के देव महादेव में खूब पसंद किए गए मोहित
टीवी के धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का रोल मोहित रैना ने प्ले किया है। इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। ऐसे कम ही स्टार्स हैं, जिन्हें शिव के रूप में दर्शकों ने इतना पसंद किया हो। आज भी दर्शक मोहित के कैरेक्टर से याद करते हैं।
राम ही नहीं शिव के रोल में छा गए थे गुरमीत
गुरमीत चौधरी ने साल 2000 में टीवी शो 'रामायण' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने प्रभु राम का रोल निभाया था। वहीं, गुरमीत राम की नहीं, बल्कि भगवान शिव के रोल में छा गए थे। उनके शिव रोल को भी काफी पसंद किया गया था।
भगवान शिव ही समझने लगे थे लोग
टीवी एक्टर समर जय सिंह ने 90 के दशक के हिट शो 'ओम नम: शिवाय' में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। इस रोल को निभाने वाले समर जय सिंह को लोग सच में भी शिव ही समझने लगे थे।
चॉकलेट बॉय रोहित बख्शी भी देखे शिव अवतार में
टीवी की दुनिया के चॉकलेट बॉय रोहित बख्शी ने भी भगवान शिव की भूमिका निभाई है। धार्मिक शो 'सिया के राम' में उन्होंने भगवान शिव का रोल प्ले किया।
'नीली छतरी वाले' में हिमांशु सोनी
'सिया के राम' में भगवान राम का रोल प्ले करने वाले ऐक्टर हिमांशु सोनी ने टीवी शो 'नीली छतरी वाले' सीरियल में भगवान शिव का रोल निभाया था।
भगवान शिव के रोल में दो बार दिखे सुनील शर्मा
टीवी एक्टर सुनील शर्मा ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार भगवान शिव के रोल में नजर आ चुके हैं। सुनील शर्मा ने 'श्री गणेश' और 'जय मां वैष्णो देवी' शो में महादेव की भूमिका निभाई है।
ओम नम: शिवाय' में यशोधन राणा
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धार्मिक शो 'ओम नम: शिवाय' में यशोधन राणा को भी भगवान शंकर के रोल में खूब पसंद किया गया है।
'संकटमोचन महाबली हनुमान' में अमित मेहरा
अमित मेहरा टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में 'भगवान शिव' की भूमिका में नजर आ चुके हैं। अमित मेहरा मॉडलिंग की दुनिया से एक्टिंग की दुनिया में आए हैं।
