#LipstickRebellion मुहिम में शामिल हुई एकता की हसीन गैंग
फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता का कहना है कि फिल्म महिलाओं के दृष्टिकोण से उनकी कहानी कहने की कोशिश कर रही है तो इसमें बुराई ही क्या है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को लेकर खूब हंगामा बरपा हुआ है। इस फिल्म से जब से एकता कपूर का नाम जुड़ा हुआ है ये फिल्म उस मुहिम के कारण चर्चा में है जिसमें सितारे लिपस्टिक के सहारे फिंगर दिखा रहे हैं।
जी हां, न सिर्फ एकता बल्कि एकता के साथ ही इस मुहिम में टीवी की स्टार्स भी शामिल हो गयी हैं, जिनमें मॉनी रॉय, अनिता हंसनंदानी, श्रीति झा, श्रद्धा आर्या , आशका गोरडिया, अदा खान के नाम हैं।
इन सभी ने सोशल मीडिया पर लिपस्टिक के साथ एक अलग अंदाज में तस्वीर शेयर की हैं और कहा है कि यह फिल्म पूरे महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है।
इस बारे में फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता का कहना है कि फिल्म महिलाओं के दृष्टिकोण से उनकी कहानी कहने की कोशिश कर रही है तो इसमें बुराई ही क्या है। ऐसा नहीं है कि हम यहां कोई जंग करने आये हैं लेकिन फिल्म के किरदार हमारे आस-पास के ही किरदार हैं और लोगों को इस बारे में जानकारी होनी ही चाहिए।
यह भी पढ़ें:लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की महिला मंडली का अनोखा अभियान, तस्वीरें देखिये
फिल्म में काम कर रहीं कोंकणा सेन शर्मा ने इस बारे में कहा कि ये कहानी भोपाल की महिलाओं की है और बिल्कुल आम जैसी महिलाएं, जिन्हें देख कर ऐसा नहीं लगता होगा कि उनकी जिंदगी में भी ये परेशानियां हो सकती हैं। फिल्म बस उसे दर्शाने की कोशिश कर रही है तो किसी को दिक्कत क्यों है?