बिग बॉस 10: प्रियंका जग्गा से लड़ाई में लोपा का होगा ये हाल!
बाद में बानी गौरव से कहती है कि जब लोपा को पता है कि प्रियंका किस तरह बात करती हैं, तो फिर उससे जाकर भिड़ने की ज़रूरत ही क्या है।
मुंबई। बिग बॉस के घर में इस वक़्त हंगामों का दौर जारी है और सारे हाउसमेट्स एक-दूसरे से लड़ने के मूड में ही हैं। वो एक-दूसरे से लड़ाई करने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं।
ताज़ा मामला लोपामुद्रा और प्रियंका का है। एक बार फिर वो आपस में लड़ने लगे हैं। ख़बर है कि दर्शक आज के एपिसोड में देखेंगे कि प्रियंका और लोपामुद्रा में एक बार फिर से जमकर लड़ाई होती है। लोपा प्रियंका को कहती हैं कि टास्क पूरा हो चुका है, अब प्रियंका को सारा सामान स्टोर रूम में रख देना जाने चाहिए। प्रियंका ने लोपा को कहा कि उसे यह सब कहने की ज़रूरत नहीं है। वह उसकी मालकिन नहीं है। इसलिए उसे इस तरह बात करने का कोई हक़ नहीं है। लोपा इस पर बहुत नाराज़ होती हैं और फिर दोनों में जमकर बहसबाज़ी होती है।
इसे भी पढ़ें- मे आई कम इन मैडम में टार्ज़न के लुक में आए संदीप, देखें तस्वीर
बाद में बानी गौरव से कहती है कि जब लोपा को पता है कि प्रियंका किस तरह बात करती हैं, तो फिर उससे जाकर भिड़ने की ज़रूरत ही क्या है। वह भिड़ती है, इसलिए बात आगे बढ़ती है। अब आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि दोनों की लड़ाई क्या रंग लाती है।