विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 किलो वजन घटाने के बाद ये एक्‍ट्रेस हो गई है इतनी हॉट

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 05:24 PM (IST)

अब वो अपनी उम्र को मात देते हुए फिर से स्लिम-हॉट एंड स्‍टाइलिश हो गई हैं। देखकर एक पल को यकीन करना मुश्किल होगा।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सही कहते हैं दुख के बादल एक दिन छंट ही जाते हैं, चाहे कितने भी गहरे क्यों ना हों। अब टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर को ही ले लीजिए, पति शालीन भनोट से तलाक के बाद आखिरकार उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई हैं और अब वो सिंगल मॉम होने की पूरी जिम्मेदारियां निभाते हुए 'काला टीका' से टीवी की दुनिया में वापस लौट चुकी हैं। मगर उनमें जो सबसे बड़ा बदलाव नजर आया है, वो है उनका लुक।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दलजीत ने पर्दे पर वापसी के लिए अपना 28 किलो वजन घटाया है और लंबे बालों को भी कटवा दिया। अब वो अपनी उम्र को मात देते हुए फिर से स्लिम-हॉट एंड स्टाइलिश हो गई हैं। दलजीत सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गई हैं और अपनी कई तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

खूबसूरती में श्रीदेवी को कड़ी टक्कर देती दिखीं उनकी ये बेटी, देखें तस्वीर

दलजीत का कहना है कि उन्होंने पिछले साल 28 किलो वजन घटाया। वो डिटरमाइंड और फोकस्ड थींं। अब भी स्ट्रिक्ट डायट पर हैं और रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं। दलजीत के मुताबिक, नए लुक ने उन्हें बहुत ज्यादा यंग बना दिया है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले दलजीत, शालीन भनोट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, जो टीवी एक्टर हैं। मगर घरेलू हिंसा और मानसिक शोषण जैसे आरोपों के साथ यह शादी टूट गई। दलजीत ने यह बात भी स्वीकार की है कि वो पैसों के लिए इतनी मोहताज हो गईं कि उन्हें टीवी इंडस्ट्री में वापस आने को मजबूर होना पड़ा।