नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट अपने ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो ऑक अक की शुरुआत से पहले ही सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। शो के लिए अब तक शहनाज गिल, पूनम पांडे, रोहमन शॉल (सुष्मिता सेन के पूर्व प्रेमी), ओम स्वामी अनुष्का सेन जैसे कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शो का फॉर्मेट काफी हद कर बिग बॉस जैसा ही है, लेकिन इसमें परिस्थितियां काफी मुश्किल होंगी। पहले खबर आईं कि शहनाज गिल खुद को मीडिया से दूर रखना चाहतीं हैं पर बात में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के जरिए उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की यादों से बाहर आने में मदद मिलेगी, इसलिए वो इस शो का हिस्सा बनने को तैयार हैं।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर ने शो के लिए कुछ राजनीतिक विश्लेषकों से संपर्क किया है। इनमें से एक नाम तहसीन पूनावाला का भी है। उन्हें एक राजनीतिक और चुनाव विश्लेषक के रूप में जाना जाता है। तहसीन पूनावाला के पास बिग बॉस का अनुभव है, और सोशल मीडिया और टीवी पर काफी लोकप्रिय हैं। जिन अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है, वो प्रशांत किशोर और कुमार विश्वास के हैं। सूत्र के अनुसार, "वे राजनीतिक विश्लेषक चाहते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि ऐसी हस्तियों के शो में आने से लोग का ज्यादा इंटरेस्ट जागता है। एकता कपूर लीक से अलग हटकर सोचतीं हैं। इसलिए भरोसा कर सकते हैं कि वो ऐसा कुछ कर पाएंगी।'
'लॉक अप' को कंगना रनोट होस्ट करने वाली हैं। कंगना अपने बेबाक बयानों, तेजतर्रार स्वभाव और विवादों के लिए जानी जाती हैं। मीडिया में सबसे पहले बताया था कि पूनम पांडे शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। वह राज कुंद्रा मामले पर अपने बयान और लंबे समय से प्रेमी सैम बॉम्बे के साथ अपनी शादी के लिए चर्चा में रही हैं। शहनाज गिल हौसला राख का हिस्सा थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह 2021 की सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म थी। क्या आप तहसीन पूनावाला और शहनाज गिल को एक बार फिर किसी शो में देखना चाहते हैं?