विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp Season 2: कंगना के 'लॉक अप' में जुल्म सहेगा ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, गर्लफ्रेंड से खा चुका है मार

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 20 Feb 2023 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2023 02:16 PM (IST)

Lock Upp Season 2 लॉक अप के सीजन 2 के लिए दर्शक बेहद ही उत्साहित हैं। इस शो में अब ...और पढ़ें

Lock Upp Season 2 Bigg Boss Ex Contestant Vishal Aditya Singh Will Participate in Kangana Ranaut show/Instagram
Lock Upp Season 2 Bigg Boss Ex Contestant Vishal Aditya Singh Will Participate in Kangana Ranaut show/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp Season 2: कंगना रनोट के ओटीटी पर प्रसारित होने वाले शो 'लॉक अप' के पहले सफल सीजन के बाद अब इसके सीजन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए कई सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं।

शिव ठाकरे से लेकर अर्चना और शालीन भनोट कई बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके नाम एकता कपूर के शो के लिए सामने आए हैं। अब हाल ही में एक और एक्स बिग बॉस के कंटेस्टेंट का नाम एकता कपूर के शो से जुड़ने जा रहा है। ये कंटेस्टेंट भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है।

अब कंगना के 'लॉक अप' में जुल्म सहेगा ये कंटेस्टेंट

लॉक अप के सीजन 1 में हम सारा खान, पायल रोहतगी और करणवीर बोहरा जैसे बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को शो में देख चुके हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के सीजन 2 को और भी धमाकेदार बनाने के लिए एकता कपूर शो में दिलचस्प कंटेस्टेंट को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

एक तरफ जहां अर्चना गौतम ने ये साफ किया कि वह कंगना के लॉक अप में बंद नहीं होंगी, तो वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके विशाल आदित्य सिंह भी कंगना के शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड से नेशनल टीवी पर पड़ी थी मार

विशाल आदित्य सिंह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। इस सीजन में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने भी हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों में इतनी ज्यादा तू-तू, मैं-मैं हो गई थी कि एक्ट्रेस ने विशाल को फ्राई पेन से पीट दिया था।

मधुरिमा के इस व्यवहार के लिए बिग बॉस ने उन्हें तुरंत घर से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, बिग बॉस सीजन 13 में हुए इस इंसिडेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बने थे, इसी के साथ विशाल आदित्य सिंह जब खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में आए थे, तो उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने इस इंसिडेंट को दोबारा रिक्रिएट किया था।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद सोशल मीडिया पर मधुरिमा तुली के चैनल और मेकर्स के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आपको बता दें कि मधुरिमा और विशाल ने एक दूसरे को चन्द्रकान्ता की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था, साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: कंगना के टॉर्चर जेल में नजर आएगा देश का ये सबसे फेमस रैपर! Mc Stan को भी चटा चुका है धूल

यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: कंगना के जेल में टीवी की इस पॉपुलर बहू को किया जाएगा टॉर्चर! बिग बॉस के बाद यहां आएंगी नजर