Move to Jagran APP

'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने मुंबई में दिया रिसेप्शन, दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी हुईं शामिल

उज्जैन में 30 नवंबर को शादी के बाद दोनों अगले ही दिन मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने 2 नवंबर को अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए रिसेप्शन रखा। नील और ऐश्वर्या के वेडिंग रिसेप्शन में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुईं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:22 AM (IST)
'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने मुंबई में दिया रिसेप्शन, दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी हुईं शामिल
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा के रिसेप्शनमें पहुंची रेखा

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। नील और ऐश्वर्या ने एक्ट्रेस के होमटाउन उज्जैन में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूम- धाम से सात फेरे लिए। उज्जैन में 30 नवंबर को शादी के बाद दोनों अगले ही दिन मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने 2 नवंबर को अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए रिसेप्शन रखा। नील और ऐश्वर्या के वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़ी- बड़ी हस्तियां शामिल हुईं जिनमें से एक दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी थीं।

loksabha election banner

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने मुंबई लौटते ही अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी। नील और ऐश्वर्या की रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगाने के लिए दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी पार्टी में शामिल हुईं। रेखा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। रेखा नील और ऐश्वर्या से मिलने के लिए जैसे ही स्टेज पर पहुंची दोनों ने दिग्गज अभिनेत्री के पैर छू लिए। अपने खास दिन पर रेखा का आशीर्वाद पाकर नील और ऐश्वर्या भी फूले नहीं समाए। रेखा ने इस पार्टी में आकर सारी मेहफिल लूट ली।

View this post on Instagram

A post shared by Sharu ❤️ Sairat (@sairat_fangirl_nepal)

नील और ऐश्वर्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची रेखा की कई तस्वीरें और वीडियो वहां मौजूद लोगों ने शेयर किए। वहीं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के कई फैन पेज पर भी रेखा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। रेखा के अलावा नील और ऐश्वर्या के वेडिंग रिसेप्शन में 'गुम है किसी के प्यार में' धारावाहिक की पूरी स्टारकास्ट भी पहुंची थी। धारावाहिक में सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह भी पार्टी में खूबसूरत अंदाज में पहुंची। वहीं सम्राट का किरदार निभाने वाले योगेश विक्रम सिंह भी शामिल हुए।

View this post on Instagram

A post shared by Sharu ❤️ Sairat (@sairat_fangirl_nepal)

बात करें रेखा की तो रेखा नील और ऐश्वर्या के धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़ी हुई हैं। धारावाहिक की शुरुआत में रेखा ने ही इसका प्रमोशन किया था। वहीं बीच में जब धारावाहिक में सई और विराट का रिश्ता नए पड़ाव पर बढ़ रहा था तब भी रेखा ने एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया था। शो की शुरुआत से ही रेखा का नाम इस धारावाहिक के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में नील और ऐश्वर्या की शादी के रिसेप्शन में आकर रेखा ने यहां चार चांद लगा दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.