विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरी नाक के नीचे दूसरी लड़की संग...' Kunickaa Sadanand ने कुमार सानू संग अफेयर और धोखे पर खोले गहरे राज!

Published: Thu, 04 Sep 2025 05:24 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 19 जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद बिग बॉस सीजन 19 के घर में कैद हैं। उन्होंने शो में अपने ...और पढ़ें

कुनिका सदानंद ने सीक्रेट अफेयर पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- एक्स
कुनिका सदानंद ने सीक्रेट अफेयर पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. कुनिका सदानंद ने 27 साल तक छुपाया अफेयर
  2. ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह चुकी थीं एक्ट्रेस
  3. कुनिका सदानंद ने डेटिंग को लेकर किया खुलासा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने बिग बॉस 19 के घर में जाने से पहले दिग्गज गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ अपने सीक्रेट अफेयर के बारे में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह कुमार सानू के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं।

इन दिनों कुनिका सदानंद बिग बॉस सीजन 19 के घर में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने पहली बार अपने अफेयर को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने 27 सालों तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा और उनका ये रिश्ता क्यों टूटा, इस बारे में भी बड़ा राज खोला है।

नीलम गिरी ने सुनाई प्यार की दास्तां

कुनिका सदानंद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुनिका नीलम गिरी (Neelam Giri) से उनकी लव लाइफ के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। नीलम इमोशनल होते हुए कहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड ना के बराबर है। उन्होंने काफी चांस दिया है लेकिन अब नहीं। यह सुनकर एक पल के लिए शांत हो जाती हैं और वह फिर अपनी दास्तां सुनाती हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के घर में इस कंटेस्टेंट की बनी सरकार, कैप्टेंसी की दावेदारी जीत शो में चलाएगा अपना राज

कुनिका सदानंद ने छुपाया 27 साल रिश्ता

कुनिका ने बताया कि उन्होंने 27 सालों तक अपना रिश्ता छुपाया और जब रिवील किया तो उन्हें बहुत हल्का महसूस हुआ। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने 27 साल अपने रिलेशन को छुपाए रखा। मैं अब जाकर बोला। मैंने इतना हल्का महसूस किया। फिर तान्या ने उनसे सवाल किया कि क्या वह आपके हसबैंड थे। इस पर कुनिका कहती हैं, "लिव इन था। वह शादीशुदा थे, लेकिन अपनी पत्नी से अलग थे। उसके बाद उन्होंने किसी दूसरी लड़की के साथ मेरी नाक के नीचे चक्कर शुरू कर दिया।"

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

नीलम गिरी ने सवाल किया कि क्या उन्होंने उनको छोड़ा। तो एक्ट्रेस ने बताया कि हां उन्होंने ही उनको छोड़ा और शख्स ने खुद इसे स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोग मान रहे हैं कि वह कुमार सानू की बात कर रही हैं। उन्होंने यह भी रिवील किया कि उस वक्त एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई थी। वह सिंगल थीं। 

यह भी पढ़ें- Kunickaa Sadanand का था कुमार सानू के साथ अफेयर, एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा, 'उनकी वाइफ...'