यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shakti Arora On Acting: शक्ति अरोरा 'कुंडली भाग्य' के कैरेक्टर में फिट होने के लिए करते है ये काम
Shakti Arora On Acting शक्ति अरोरा कहते है राखी मां और करन की बॉन्डिंग पर्दे पर तो कमाल की है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Shakti Arora On Acting: पवित्र रिश्ता, सिलसिला बदलते रिश्तों का, संस्कार जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके टेलीविजन एक्टर शक्ति अरोरा को असली पहचान छोटे पर्दे पर 'मेरी आशिकी तुमसे ही' टीवी सीरियल से मिली। इस सीरियल में शक्ति अरोरा और उनकी फीमेल कोस्टार राधिका मदान की केमेस्ट्री दर्शकों का दिल चुराने में कामयाब रही और सीरियल ऑन एयर होने के कुछ ही महीनों में राधिका और शक्ति को कमाल की पॉप्युलैरिटी मिली थी। इस सीरियल के बाद राधिका ने छोटे पर्दे से ब्रेक लेकर बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था और शक्ति अरोरा का टेलीविजन में ग्राफ काफी बढ़ गयाl
शक्ति अरोरा अपने कूल एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं
टेलीविजन पर शक्ति का स्टारडम के साथ -साथ फीस में भी काफी इजाफा हुआl हालांकि शक्ति अरोरा की गिनती टेलीविजन के टॉप एक्टर्स में होती है लेकिन इसके बावजूद शक्ति अपने कूल एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैंl शक्ति अरोरा में टॉप एक्टर की पायदान पर पहुंचने के बावजूद भी उनमें कभी कोई बदलाव नहीं आयाl हाल ही में शक्ति अरोरा की एंट्री एकता कपूर के पॉप्युलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में हुई है। सीरियल में शक्ति अर्जुन के किरदार में हैंl
कुंडली भाग्य में धीरज धूपर के शो छोड़ने के बाद शक्ति अरोरा की एंट्री हुई है
असल में धीरज धूपर के शो छोड़ने के बाद शक्ति अरोरा की एंट्री इस सीरियल में हुई है। इसीलिए सीरियल में दिखाया जाता है कि करन का प्लास्टिक सर्जरी के बाद लुक और चेहरा बदल जाता है और बदले हुए चेहरे और लुक के साथ करन की पहचान भी बदल जाती हैl अब करन का बदला हुआ नाम अर्जुन है। बदले हुए लोग और कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए शक्ति कहते हैं, 'कुंडली भाग्य में एंट्री के वक्त से ही मुझे इस कैरेक्टर को निभाने में काफी मजा आ रहा है। मेरे कुछ इमोशनल सीन भी थे, जिनमें मैं इतना इमोशनल और कैरेक्टर में फिट हो गया था कि इस सीन के दौरान इमोशनल टेक देते वक्त मैंने ग्लिसरीन तक का इस्तेमाल नहीं कियाl'
'कैरेक्टर से मैं बहुत ज्यादा अटैच हो गया हूं'
करन आगे कहते है, 'आमतौर पर इमोशनल सीन के दौरान एक्टर्स रोने के लिए ग्लिसरीन का सहारा लेते है। लेकिन इस कैरेक्टर से मैं इतना ज्यादा अटैच हो गया हूं कि हर इमोशन को अंदर से फील कर पाता हूं। जब राखी मां और करन के कुछ इमोशनल सीन थे तो इन सीक्वेंस के दौरान तो मैं इतना इमोशनल हुआ कि मेरी आंखों से राखी मां को देखते ही आंसू बहने लगे।'
कुंडली भाग्य में राखी मां और करन की बॉन्डिंग पर्दे पर कमाल की है
शक्ति आगे कहते है, 'असल में सीरियल में करन और उसकी राखी माँ की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रांग है पर अब जिस दर्द से राखी मां गुजर रही हैl उस दर्द को फील करते ही मैं इमोशनल हो जाता हूं। इसीलिए सीरियल में मैं अपने कैरेक्टर से काफी अटैच हो गया हूं।' अब तक किसी भी इमोशनल सीन के लिए मैंने ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया है।