विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kundali Bhagya में अंजुम फकीह ने पारस कलनावत का कविता लिखकर किया स्वागत, वायरल हुआ पोस्ट

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 17 Mar 2023 09:55 PM (IST)

Kundali Bhagya Anjum Fakih Paras Kalnawat कुंडली भाग्य में पारस कलनावत की एंट्री हुई है। इसमें उनके अलावा और भी ...और पढ़ें

Kundali Bhagya Anjum Fakih Paras Kalnawat: अंजुम फकीह एक्ट्रेस है।
Kundali Bhagya Anjum Fakih Paras Kalnawat: अंजुम फकीह एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kundali Bhagya Anjum Fakih Paras Kalnawat: कुंडली भाग्य में पारस कलनावत अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस शो में एंट्री ली है। इस पर शो में अहम भूमिका निभाने वाली अंजुम फकीह ने उनका एक नोट लिखकर स्वागत किया है। पारस कलनावत शो में श्रद्धा आर्या के बेटे की भूमिका निभाएंगे। एकता कपूर का फेमस शो कुंडली भाग्य दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह पिछले कई वर्षों से लगातार टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

कुंडली भाग्य में 20 वर्षों का जनरेशन लिप लाया जाएगा

अब निर्माता ने निर्णय लिया है कि इसमें 20 वर्षों का जनरेशन लिप लाया जाएगा। इसके चलते इस शो में पारस कलनावत, सना सैयद और बसीर अली की एंट्री हुई है। श्रद्धा आर्या, अंजुम फकीह जैसे कलाकार शो का हिस्सा बने रहेंगे। अब अंजू फकीह ने पारस कलनावत का स्वागत एक कविता के साथ किया है। वह इस शो में सृष्टि अरोड़ा लूथरा की भूमिका निभाती है।

Madhuri Dixit ने मां के लिए रखी शोक सभा, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, बोनी कपूर जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

अंजुम फकीह श्रद्धा आर्या और पारस कलनावत के साथ आई नजर

अंजुम फकीह ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या और पारस कलनावत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक कविता भी लिखी है। उनकी पोस्ट पर पारस कलनावत ने प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने इस जेस्चर का स्वागत किया है। कुंडली भाग्य 12 जुलाई 2017 से टीवी पर आ रहा है। यह जी टीवी पर प्रसारित होता है।

Ranbir Kapoor का दावा, आलिया भट्ट से लड़ाई होने पर सबसे पहले कहते हैं सॉरी

अंजुम फकीह ने रोहित के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की है

इसके पहले अंजुम फकीह ने रोहित के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित के बारे में भी जानकारी दी है। उनकी फोटोज पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। यह फोटो वायरल हो गई थी। उनके फैंस ने इसपर मजेदार कमेंट्स भी किया है। वहीं, कई ने उन्हें शादी करने की भी सलाह दी है। दोनों फोटो में काफी खूबसूरत लग रहे है।